
faridabad: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी और प्रवासियों की आवाज संतोष यादव ने कुछ महीने पहले हजारों पुलिसकर्मी और नगर निगम अधिकारियों से प्रवासी मजदूर को न्याय दिलवाने के लिए अकेले ही भीड़ गए थे और बड़ा आंदोलन कर दिया था। जिस मामले में फर्जी मुकदमे में संतोष यादव और बाबा रामकेवल को जमानत मिल गई है।और अब प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि जिन अधिकारियों ने फर्जी मुकदमा किया और बिना किसी जाँच पड़ताल के वांरट भिजवाया है अब उन अधिकारियों की संपत्ति की विजिलेंस से जाँच करवाएंगे और कोर्ट से मानहानि का नोटिस भेजेंगे व मानवाधिकार आयोग से भी नोटिस करवाकर नार्को टेस्ट करवाएंगे ।तेजतर्रार नेता संतोष यादव ने कहा कि भ्रस्टाचारियों से डरेंगे नही इनके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।जैसा कि मालूम हो कि बिहार के प्रवासी मजदूर उपेन्द्र तिवारी की मौत नगर निगम द्वारा खोदे गड्ढे व टूटी सड़को की वजह से बारिश के दिनों में हो गई थी जो मृतक की बॉडी 2 दिन बाद सेक्टर 21 के मेन सड़क पर तैरती हुई मिली ।

मृतक के छोटे छोटे बच्चे जब पुलिस के पास गए तो उन्होंने पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी दे दी और कहा कि किसी की कोई गलती नही है और कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया था।जब पीड़ित परिवार दाहसंस्कार की तैयारी के लिए घर लेकर गए तो मकान मालिक ने घर पर से भगा दिया और पार्थिव शरीर को रखने नही दिया जो फेसबुक के माध्यम से बिहार से प्रवासी नेता संतोष यादव को अनजान ब्यक्ति शंकर नाम के ब्यक्ति ने सूचना दी जिसे संतोष यादव जानते भी नही थे फिर भी गरीब परिवार पर अत्याचार देख साशन प्रसाशन से न्याय के लिए धरना प्रर्दशन किया। जो संतोष यादव ने कहा कि मेरा दिल यह सुनकर दुखी हुआ कि आजादी के 75 साल बाद भी गरीब मजदूरों के साथ ऐसी हैवानियत हो रही है जो हमने नगर निगम में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रख शांतिपूर्वक तरीके से धरना दिया और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग और दोषी नगर निगम अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की जो भाजपा सरकार की तानाशाही पुलिस ने हमारे साथियों पर लाठियां बरसाई और झूठा मुकदमा हमारे पर दर्ज कर दिया और बिना किसी जांच पड़ताल के गिरफ्तारी वारंट भिजवा दिया।
क्योंकि हमने प्रवासी मजदूर की आवाज उठाई और निर्दयी सरकार से आर्थिक मुआवजे की घोषणा करवाई।प्रवासी नेता संतोष यादव के आंदोलन से घबराकर प्रसाशन ने अपने खर्चे पर दाहसंस्कार करवाया और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। जो सरकार को नामंजूर था और अनशनकारी बाबा रामकेवल जी और संतोष यादव पर मुकदमा दर्ज कर दिया जो अदालत ने जमानत दे दी है अब जिन्होंने झूठी fir दर्ज की है उनके खिलाफ बिजिलेन्स जांच,मानवाधिकारी आयोग से जांच करवाएंगे और मानहानि का नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।आप नेता संतोष यादव ने कहा कि जब तक कोर्ट में केस चलेगा तब तक मुकदमा दर्ज करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही करवाते रहेंगे चाहे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े।
