Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कंकाल पर इतने ज्वैलरी देख खोजकर्ता भी रह गए दंग, कब्र के अंदर से निकल रहा है सोना

कंकाल पर इतने ज्वैलरी देख खोजकर्ता भी रह गए दंग, कब्र के अंदर से निकल रहा है सोना

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

धरती के अंदर कितना खजाना है इसका पता लगाना नामुमकिन है। हर साल ऐसी कोई न कोई बड़ी खबर आ ही जाती है। जिसमें यह पता चलता है कि जमीन के अंदर से सोने का खजाना निकला है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक कब्र दिखाई दे रहा है। कब्र के अंदर एक कंकाल की बॉडी पर सोना ही सोना मिला है। इस तस्वीर को ट्विटर पर @historyinmemes नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद सभी लोग इसी सोच में पड़ गए हैं कि धरती के अंदर न जाने कितने राज छिपे हुए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, ये कब्र दुनिया का सबसे प्राचीन कब्रिस्‍तान वर्ना नेक्रोपोलिस की बताई जा रही है। यह कोई पहली बार नहीं है जब इस कब्रिस्तान में किसी कंकाल से सोना मिला हो। इससे पहले भी यहां पर कंकालों से कई ज्‍वैलरी पाई गई है। ब्लैक सी के बुल्गेरियाई कोस्ट पर स्थित यह कब्रिस्तान सोने की खान रही है। अब तक इस कब्रिस्तान में कब्रों से 3000 सोने की कलाकृतियां और ज्‍वैलरी मिली हैं।

बेहद दिलचस्प है इस कब्र की कहानी

बुल्गारिया के पुरातत्व विभाग के मुताबिक, 1972 में इस जगह पर एक फैक्‍ट्री का निर्माण किया जा रहा था। खुदाई के दौरान यहां पर सोने के क गहने मिलें। फैक्ट्री ने इसकी सूचना पुरात्तवविदों को दी। पुरातत्‍वविद साइट पर पहुंचे तो उन्होंने उस जगह को और खुदवाया। खुदाई में उन्हें बहुत सारे कब्र दिखे। इन कब्रों में से एक कब्र सबसे अलग था। यह कब्र नंबर 43 था। यह कब्र किसी शासक या नेता का लग रहा था। इसके अलावा यहां पर कई और कब्रों से भी सोने के गहने मिले हैं। यहां कई कब्रों से सोने की ज्‍वैलरी मिली और माना जा रहा है कि ये कब्रें शाही परिवार के सदस्यों की रही होंगी। कब्र नंबर 36 में पुरातत्वविदों को सोने की 850 चीजें मिलीं। जिसमें ताज, झुमके, हार, बेल्ट, ब्रेसलेट जैसी कई चीजें शामिल थीं, इन्हें देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए।

 

 

कब्र से पाए गए 6.5 किलो सोने के आभूषण 

द ऑर्कियोलॉज‍िस्‍ट की रिपोर्ट के अुनसार, रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चला है कि ये कब्र ताम्रयुग के हैं और इनकी उम्र 4560-4450 ईसा पूर्व बताई जा रही है। कब्र नंबर 43 के अवशेष से अब तक कुल 6.5 किलो से ज्‍यादा वजन का सोना मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कब्र किसी 40 से 45 आयु वर्ग के एक पुरुष की बताई जा रही है। जिसकी लंबाई 5 फीट 6-8 इंच होगी। पुरातत्‍वव‍िदों का कहना है कि इस अवशेष से जितना सोना पाया गया है वह देखकर यहीं लग रहा है कि यह किसी राजा की कब्र रही होगी क्‍योंकि इतने आभूषण एक आदमी के पास है तो वह सिर्फ राजा ही हो सकता है।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 gold is coming out from inside the tomb Searchers were also stunned to see so much jewelery on the skeleton
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.