Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रमिला पांडेय को फिर टिकट देकर BJP ने बड़ा दांव खेला, कानपुर नगर निगम चुनाव में ब्राह्मणों के बीच जंग

प्रमिला पांडेय को फिर टिकट देकर BJP ने बड़ा दांव खेला, कानपुर नगर निगम चुनाव में ब्राह्मणों के बीच जंग

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Kanpur Nikay Chunav BJP Mayor Candidate : यूपी निकाय चुनाव को लेकर कानपुर नगर निगम चुनाव में इस बार ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा. ब्राह्मण-बनिया बाहुल्य कानपुर दो दशकों से बीजेपी का गढ़ रहा है. सपा से विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना बाजपेयी को टिकट, कांग्रेस से आशनी अवस्थी के मैदान में उतरने से ब्राह्मण महिला उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार में जोरदार मुकाबला देखने को मिली.

 

हालांकि बीजेपी ने पूर्वांचली महिला और मौजूदा मेयर को टिकट देकर विरोधियों को उन्हीं के दांव से चित करने की कवायद कर रही है. 4 मई और 11 मई को चुनाव के मतदान प्रतिशत पर सबकी नजर रहेगी, जो किसी भी समीकरण को ध्वस्त कर सकता है. प्रमिला पांडेय पर दांव लगाने पीछे की बीजेपी की रणनीति एक तीर से दो निशाने साधने की है. प्रमिला पांडेय को मैदान में उतारकर पार्टी ने भीतरघात पर घात किया है. दूसरा फायदा ये होगा पार्टी को कि ब्राह्मण वोट बैंक को अपनी तरफ कर पाएगी.

 

युवाओं को पसंद है प्रमिला का अंदाज 
कानपुर का मेयर पद पहले भी संभाल चुकीं प्रमिला पांडेय सुर्खियों में रही हैं. अपने कार्यकाल में उन्हें हाथों में पार्टी का झंडा लेकर और बुलडोजर पर सवार होते देखा गया गया. प्रमिला को युवा और बच्चे  रिवाल्वर दादी के नाम से पहचानते रहे हैं. दरअसल, शहर में प्रमिला पांडेय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ स्कूटी पर पार्टी का झंडा लगाए चलती देखती रहीं. कानपुर की मेयर प्रत्याशी का यह खास अंदाज शहर के युवाओं को खूब भाता रहा है.

 

बहुत फेमस हैं रिवाल्वर दादी 
प्रमिला पांडेय बीजेपी की एख कद्दावर नेता के तौर पर जानी जाती हैं. प्रमिला पांडेय नगर निगम का सदन हो या फिर किसी तरह का विकास कार्य हो, प्राचीन मंदिरों पर अवैध रूप से कब्जा हटवाने का मामला हो, इसके लिए प्रमिला अपने कार्यकाल के दौरान खूब चर्चा में रहीं. शस्त्र रखने की शौकीन प्रमिला पांडेय को बीजेपी ने साल 2017 के निकाय चुनाव के लिए टिकट दिया था. तब सोशल मीडिया पर बंदूक, रिवॉल्वर के साथ प्रमिला की फोटो वायरल हो गई थी तब से ही उनकों रिवॉल्वर दादी कहा जाने लगा था.

 

जानवरों से प्यार 
बीजेपी मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय मेयर ही नहीं बल्कि पार्षद भी रह चुकी हैं और पूर्वांचल में उनकी अच्छा पकड़ है. उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है. सोशल मीडिया पर सांप को दूध पिलाते हुए उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी.

मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी

आपको बता दें कि कानपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी हैं. निकाय के अन्य पदों के लिए कुल 107 प्रत्याशी हैं. इसमें  सपा, भाजपा, AIMIM के प्रत्याशी हैं. कानपुर नगर में 1168 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं.

 

नगर निगम कानपुर के मयर पद के चुनाव के लिए 13 और पार्षद पद के लिए 851 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमाने के लिए तैयार हैं. वहीं नगर पालिका परिषद बिल्हौर में वहां के अध्यक्ष पद पर 18 लोग मैदान में हैं. सदस्य के लिए 68. नगर पालिका परिषद घाटमपुर के लिए 6 और सदस्य के लिए 96, नगर पंचायत शिवराजपुर में अध्यक्ष पद पर 19 उम्मीदवार है और सदस्य पद के लिए 51. नगर पंचायत बिठूर की बात करें तो अध्यक्ष पर 8 और सदस्य पर 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

BJP played a big bet by giving ticket to Pramila Pandey again faridabadnews faridabadnews24 war between Brahmins in Kanpur Municipal Corporation elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.