Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊः यूपी निकाय चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की बरेली मंडल के पीलीभीत जिले के नेता और सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के समक्ष उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इन नेताओं को भी दिलाई पार्टी की सदस्यता
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हेमराज वर्मा के अलावा गंज मुरादाबाद की ब्लाक प्रमुख संध्या सिंह पटेल, सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह, विवेक सिंह पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय और अन्य नेता मौजूद थे।

 

हेमराज वर्मा समाजवादी पार्टी से लड़े थे 2019 का लोकसभा चुनाव
हेमराज वर्मा को पीलीभीत के बरखेड़ा से विधायकी जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री बनाया गया था। इससे प्रदेश में उनका कद काफी बढ़ गया था। सपा सरकार जाने के बाद भी पूर्व मंत्री हेमराज सपा में ही रहे। साल 2019 का लोकसभा चुनाव हेमराज वर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़े थे। अब 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले निकाय चुनाव के मौसम में भाजपा ने सपा के साथ बड़ा खेल कर दिया है।

 

गुटबाजी के चलते हुआ निर्णय?
2017 के विधानसभा चुनावों में सपा की करारी हार के बाद ही पीलीभीत में सपा की राजनीति फीकी पड़ गयी थी। समाजवादी पार्टी पीलीभीत जिले की चारों सीटें हार गयी थी। इसके बाद भी पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समाजवादी पार्टी के लिए ही समर्पित रहे। विधानसभा चुनावों के समय से ही समाजवादी पार्टी में गुटबाजी उभरकर सामने आने लगी थी। इसी के चलते पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज के बेटे शाने अली ने बसपा का दामन थामकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। समझा जा रहा है कि आपसी गुटबाजी के चलते ही पूर्व मंत्री ने अब भाजपा का दामन थामकर सपा की राजनीति को विराम दे दिया है। गौरतलब है कि यूपी निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाई है। कई नेता अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हए हैं। एसे में कहा जा रहा है कि भाजपा की यूपी निकाय चुनाव में लहर चल रही है इसीलिए अन्य पार्टियों के नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

big blow to Samajwadi Party before elections faridabadnews faridabadnews24 Former minister Hemraj Verma joins BJP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.