Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Aishwarya Sharma की ये बात सुनकर छूट जाएगी हंसी, GHKPM की पाखी बचपन से बनना चाहती थी टार्जन: Exclusive

Aishwarya Sharma की ये बात सुनकर छूट जाएगी हंसी, GHKPM की पाखी बचपन से बनना चाहती थी टार्जन: Exclusive

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Khatron Ke Khiladi 13: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पत्रलेखा (पाखी) यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लिए 2 दिन पहले तक यह तय नहीं था कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनने जा रही है या नहीं… फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे थे। इस बात को लेकर इंडिया टीवी पहुंचा ऐश्वर्या के पास जहां उन्होंने हमें ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने का कन्फर्मेशन दे दिया। इस मौके पर ऐश्वर्या से काफी मजेदार तो कुछ सीरियस बातें भी हुईं।

क्यों लास्ट मूमेंट पर किया कंफर्म?

जब हमने ऐश्वर्या से पूछा कि उन्होंने लास्ट मूमेंट तक इस बात को क्यों नहीं बताया कि वह शो का हिस्सा बनेने जा रही हैं। तो उन्होंने कहा, “मुझे जब तक कंफर्मेशन नहीं मिला था मैं न्यूज बाहर नहीं कर सकती थी। पहले मेरे साथ यह बहुत बार हो चुका है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद किसी शो पर आपको रिप्लेस कर दिया जाता है तो वह रिलाइजेशन बहुत डिफिकल्ट हो जाता है।”

 

कैसा फील कर रहे हैं पति नील भट्ट 

‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट यानी एक्टर नील भट्ट रियल लाइफ में भी ऐश्वर्या के पति हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस रियलिटी शो में जाने पर उनके पति का रिएक्शन कैसा था? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “He was so excited… he said wow you are so lucky… एक शो से निकलकर दूसरा शो… वह मेरे लिए बहुत खुश है।”

 

एक फैमस शो को छोड़ना कैसा अनुभव रहा?

ऐश्वर्या ने बताया कि अंतिम सीन शूट करना उनके लिए कैसा रहा। उन्होंने कहा, “वैसे तो मैं सीन में रो ही रही थी तो यह मेरे लिए और मदद कर गया। मुझसे ज्यादा नील इमोशनल हो रहा था क्योंकि करीब ढाई साल से हम शो में साथ थे… मैंने कहा कि हम अलग कहां हो रहे हैं, तू तो फिर शूट से घर पर ही आने वाला है वापस… i said देख अच्छी बात है कि हम अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट साइन करके आए थे शो में और हम घर गए वापस पैकेज के साथ।” आपको बता दें कि दोनों को शो के बीच ही प्यार हुआ और इसी दौरान इस कपल ने शादी की थी।

 

रियलटी शो को लेकर क्या बोलीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या को रियलिटी शो में जाने से पहले बहुत से डर सता रहे हैं। वह बोलीं, “बहुत से लोग मुझे रियल लाइफ में भी जानते हैं। मैं बहुत ब्लंट हूं… सोच समझकर बोलना मुझे नहीं आता है। ऐसी बनावटी चीजें बोलनी आती नहीं मुझे। सबसे ज्यादा अपनी जुबान से ही डर लगता है मुझे। कुछ बोलो और किसी को बुरा लग जाए मगर मैं हर्ट करना नहीं चाहती किसी को। तो बस मैं इस चीज का ध्यान रखूंगी।

 

जंगल थीम को लेकर एक्साइटेड 

जंगल थीम को लेकर ऐश्वर्या ने कहा, “मुझे तो टार्ज़न बनने का शौक था। बचपन में मोगली देखा करती थी और वह गाना ‘चड्डी पहन कर फूल खिला है…’  तो यहां तो फूल नहीं बल्कि हमारा डर खिलने वाला है। देखा जाएगा क्या होने वाला है वहां पर कितने चैलेंज आएंगे। शो में मैं मोगली बनूंगी शायद। शो की बात करें तो इसमें कोई एक्टिंग तो करनी है नहीं आप जो हो आपका रियल सेल्फ होना चाहिए। आगे जाकर अगर फिल्मों में मुझे चांस मिला तो वह मुझे करना ही है। मेरा गोल है कि अच्छे-अच्छे एक्टर्स के साथ काम करना है।”

 

NEWS SOURCE : indiatv

Aishwarya Sharma's statement will make you laugh faridabadnews faridabadnews24 GHKPM's Pakhi wanted to be Tarzan since childhood: Exclusive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.