
फरीदाबाद : श्री ब्राह्णण समाज.रजि. फरीदाबाद द्वारा 7 मई 2023 को भगवान परशुराम जनमोत्स्व पं दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन नजदीक डबुआ सब्जी मंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।विशिष्ट अतिथियों में पं. अरविंद भारद्वाज,पं. वेदराम शर्मा और पं नीरज शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में पं मुनेश शर्मा उपस्थित थे।सभी को फूल माला परशुरामजी का पटका, पगड़ी, शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।राधे राधे बाबू जी भी उपस्थित रहे उनका सम्मान बड़े माला से भी की गई।पं सुरेंद्र शर्मा(बबली),पं लखन शर्मा, पं आ.के. शर्मा, ब्राह्मण सभा से. 55,अखिल भारतीय ब्रह्मषि समाज प्रेमचंद गौड़ जी टीम, देव सेना बृजभूषण सैनी जी की टीम,बाबा रामकेवल,मिशन जागृति की पूरी टीम,आदि गौड़ सभा, जनकल्याण सभा,अम्बिका शर्मा जी की पूरी टीम, भजन कीर्तन करने वाले ऊँ श्री ब्राह्मण समाज के सदस्य पं रामचंद्र शर्मा जी और पं बाबूलाल शर्मा जी की टीम ने भजनों से समारोह को भक्तिमय बना दिया।आए हुए सभी अतिथियों का चंदन का टीका, परशुरामजी का पटका परशुरामजी की माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज ,महासचिव पं अवधेश कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष पं सुभाष चंद सोनक,उपाध्यक्ष पं रघुवीर प्रसाद शर्मा, पं रामनिवास कौशिक, पं बृजभूषण शर्मा, पं राजेश भारद्वाज, जगदीश पंडित जी, पं सचिदानंद पाण्डेय, पं के.के.उपाध्याय, पं रामचंद्र शर्मा, पं बाबुलाल शर्मा, पं प्रवीन कौशिक,पं राकेश वत्स, पं रामकुमार शर्मा,पं राहुल शर्मा, पं अनुराग शर्मा ,पं नरेंद्र शर्मा ( टोनी) आदि पदाधिकारियों द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।जो छात्र छात्राएं 10वीं और 12वीं कक्षा में गत वर्ष 80% क्रमांक से पास हुए थे उनको प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।विकास शर्मा जिन्होंने 8 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया उनको प्रशस्ति पत्र, शाल मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया।आए हुए सम्मानित सभी लोगों का बहुत बहुत हार्दिक आभार जिन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग किया।मैं सभी का नाम नहीं लिख पाऊंगा, क्योंकि बहुत बड़ी लिस्ट बन जाएगी इसलिए क्षमा चाहता हूँ।एक पुनः आए हुए सभी का दिल से धन्यवाद।
