Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने पत्नी को भेज दिया फोटो, पराई महिला के साथ बीवी की स्कूटी पर घूम रहा था शख्स

पुलिस ने पत्नी को भेज दिया फोटो, पराई महिला के साथ बीवी की स्कूटी पर घूम रहा था शख्स

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Traffic Speed Camera: केरल के तिरुवनंतपुरम से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर शायद आप हंसने लगेंगे. यहां एक व्यक्ति बेहद अजीबोगरीब तरीक़े की स्थिति में अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख़्स अपनी पत्नी का स्कूटर चला रहा था और पीछे किसी अन्य महिला को बैठा रखा था. लेकिन, यहां उसने गड़बड़ यह कर दी कि स्कूटर पर पीछे बैठी महिला को हेलमेट नहीं पहनाया था. बिना हेलमेट पहने स्कूटर सवार को देखकर ट्रैफिक स्पीड कैमरा ने फ़ोटो क्लिक कर ली, जिसे ट्रैफ़िक पुलिस ने स्कूटर के ओनर को भेज दिया, जो कि असल में स्कूटर चला रहे शख़्स की पत्नी हैं.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब तस्वीर शख़्स की पत्नी के पास पहुंची तो उसने अपने पति से सवाल किए कि आखिर स्कूटर पर पीछे बैठी महिला कौन थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई. शख़्स का कहना है कि उसके पीछे बैठी महिला कोई अजनबी थी, जिसने उससे लिफ्ट मांगी थी और वह उस महिला को लिफ्ट दे रहा था. लेकिन, दोनों के बीच झगड़ा ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके अनुसार शख़्स ने पत्नी और उसके तीन साल के बच्चे की पिटाई की. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया.

इस घटना से हम दो सीख मिलती हैं, पहली कि अपने साथी को धोखा न दें और दूसरी कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए. हेलमेट का काम सिर को चोट से बचाना है. दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट एक कुशन की तरह काम करता है, जो टक्कर के प्रभाव को कम करता है और चोट से बचाता है. इससे मरने का जोखिम भी कम होता है. कई देशों में मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है, भारत में भी ऐसा है. हेलमेट न पहनने पर जुर्माना लग सकता है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Auto New Challan Challan Rules faridabadnews faridabadnews24 man was roaming on wife's scooty with stranger woman Police sent photo to wife Traffic Rules
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.