Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7290010000, फरीदाबाद में बुजुर्गों की मदद के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7290010000, फरीदाबाद में बुजुर्गों की मदद के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने योजना तैयार की है। अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सूची तैयार की गई है। हर थाने में पांच लोगों की एक कमेटी बनाई गई है जो उनकी मदद के लिए तैयार रहेगी।

इसके अलावा पुलिस भी उन बुजुर्गों की निगरानी रखेगी। खासकर बुजुर्गों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों और उनके यहां आने जाने वालों का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा। घरेलू कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि अपने बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। समाज के लोगों के साथ मिलकर हम उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगे।

जिले में 89 हजार से अधिक हैं बुजुर्ग

जिले की आबादी इस वक्त करीब 30 लाख है। इनमें शहरी क्षेत्र यानी नगर निगम सीमा क्षेत्र में आबादी करीब 26 लाख बताई जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग के आंकड़े के अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के करीब 89 हजार बुजुर्ग जिले में रहते हैं। डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रत्येक पुलिस चौकी क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों का सर्वे कराया गया है।

थानेवार बनाई गई 5 सदस्यीय कमेटी

डीसीपी ने बताया कि प्रत्येक थाने में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में दो पुलिसकर्मी, तीन सामाजिक लोग शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कानूनी मदद के लिए लीगल सेल से एक वकील भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी का काम बुजुर्गों की हर प्रकार की समस्या का समाधान करना और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाना है। कमेटी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को मेडिकल, फूड, फाइनेंस आदि की मदद करेगी।

डीसीपी ने बताया कि प्रत्येक थाने में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में दो पुलिसकर्मी, तीन सामाजिक लोग शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कानूनी मदद के लिए लीगल सेल से एक वकील भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी का काम बुजुर्गों की हर प्रकार की समस्या का समाधान करना और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाना है। कमेटी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को मेडिकल, फूड, फाइनेंस आदि की मदद करेगी।

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

हर थाना क्षेत्र में बुजुर्गों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7290010000 व पुलिस कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर काल कर सकते हैं। इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस की वेब साइट पर लिंक दिया गया है। जिस पर तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए पुलिसकर्मी सहायता के लिए पहुंचेंगे।

 

NEWS SOURCE : jagran

5 member committee formed to help the elderly in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Issued helpline number 7290010000
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.