Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश, ससुराल में कदम रखते ही अजीबोगरीब हरकतें करने लगी दुल्हन: Dulha-Dulhan News

सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश, ससुराल में कदम रखते ही अजीबोगरीब हरकतें करने लगी दुल्हन: Dulha-Dulhan News

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Trending Video: शादियों के वीडियोज तो आपने खूब देखे होंगे. पति-पत्नी के लड़ाई-झगड़े के वीडियोज भी आम हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में एक मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल यहां के गौरा नगर के रहने वाले आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडल के रहने वाले लखन पाल की बेटी रेखा से हुई थी. 10 मई को एक मैरिज होम में शादी बड़े धूमधाम से हुई. अगली सुबह यानी 11 मई को रेखा विदा होकर ससुराल पहुंची. लेकिन वहां पहुंचकर उसने बवाल करना शुरू कर दिया. वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगी. इसके बाद पूरे इलाके में बात फैलते देर न लगी और हर कोई इसी की बात करने लगा. दुल्हन की ऐसी हरकतें देखकर दूल्हा पक्ष के लोग हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत दुल्हन के परिवारवालों को बुलाया.

 

 

दूल्हा पक्ष का आरोप- दुल्हन ने की गाली-गलौज

जब मामला बढ़ा तो आनंद के घरवालों ने पुलिस को खबर दी. दूल्हे आनंद के मुताबिक, उसके घरवालों के साथ रेखा ने गाली-गालौज की और उसको पागलपन के दौरे भी पड़े. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन सच्चाई छिपाते हुए उन्होंने उसकी शादी करा दी. दरअसल वृंदावन के गौरानगर निवासी कौशल किशोर अग्रवाल अपने बेटे आनंद के लिए लड़की खोज रहे थे. उनकी तलाश पूरी हुई हरियाणा के होडल निवासी लखन पाल की बेटी रेखा पर. रिश्ता पक्का हुआ. शादी की तारीख निकली 10 मई. धूमधाम से बारात आई. शादी की सारी रस्में पूरी हुईं.

 

भाई के खुलासे से उड़े सबके होश

विदा होकर रेखा अपने ससुराल आ गई. लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह हंगामा करने लगी. यह देखकर सब हैरान रह गए. जब मामला बढ़ा तो दुल्हन के भाई विनोद को फोन किया गया. इसके बाद उसने जो बताया, वह जानकर दूल्हा पक्ष पर मानो आसमान टूट पड़ा.

विनोद ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है. फिर क्या था. आनंद ने इसकी खबर पुलिस को दे दी. पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली. काफी कोशिशों के बाद दोनों पक्ष संबंध तोड़ने पर राजी हो गए. फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर  कोई बयान नहीं दिया है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 the bride started doing strange things as soon as she entered her in-laws house: Dulha-Dulhan News When the truth came to know
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.