
फरीदाबाद नगर निगम (Faridabad Municipal Corporation) में एक निर्माण कार्य के टेंडर में 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार हुए आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की विशेष जांच समिति (एसआईटी) ने सोमवार को गुरुग्राम से किया धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था।धर्मेंद्र सिंह को मंगलवार को जिला अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अनुराधा की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह से गहन पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत ने चार दिन का रिमांड स्वीकृत करते हुए अधिकारी को वापस पुलिस को सौंप दिया।धर्मेंद्र सिंह पर यह भी आरोप हैं कि सोनीपत में नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक इमारत के निर्माण का टेंडर 52 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 87 करोड़ रुपये कर दिया था।
NEWS SOURCE : jagran
