Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुस्लिमों को दी ये खुली धमकी, कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बीजेपी नेता की बौखलाहट

मुस्लिमों को दी ये खुली धमकी, कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बीजेपी नेता की बौखलाहट

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

BJP Leader Controversial Statement: कर्नाटक चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रीतम गौड़ा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी है. प्रीतम गौड़ा हसन नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में हार मिली है.  वह जनता दल (एस) के उम्मीदवार स्वरूप प्रकाश के हाथों 7,854 वोटों से हार गए. हसन नगर निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग किसी भी उम्मीदवार की जीत या हार तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

 

प्रीतम गौड़ा ने क्या कहा?

 

मतगणना के दौरान यह बात सामने आई कि विधानसभा चुनाव में हसन नहर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम लोगों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया. हारे हुए बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम गौड़ा ने लोगों से बात करते हुए कहा कि वह उस समुदाय विशेष को सबक सिखाएंगे जिसने मुझे हराया है… विवाद खड़ा किया है.

उन्होंने कहा, हमने पांच साल कैसे काम किया? क्या हम COVID के दौरान घर पर सोए थे? जब संकट आया तो कई लोग घर में सो गए, लेकिन हम नहीं. लोग इसे भूले नहीं हैं, लेकिन एक तबका ऐसा भी था जिसने हमें दिखाया है… आने वाले दिनों में मैं अपनी ताकत दिखाऊंगा….मेरे ये शब्द हमेशा रहेंगे. …मैं उन्हें दिखाऊंगा.

विवादों में रह चुके हैं प्रीतम गौड़ा 

यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम गौड़ा का ऐसा विवादित बयान सामने आया है. इससे पहले दिसंबर 2022 में  उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में प्रीतम गौड़ा मुस्लिम समुदाय को धमकी दे रहे थे कि अगर उन्हें वोट नहीं दिया तो वह उनका कोई काम नहीं करेंगे. प्रीतम गौड़ा ने आगे कहा था कि उन्होंने हमेशा मुस्लिम समुदाय को प्यार और मोहब्बत दी है, लेकिन इन लोगों ने दूरी बनाकर रखी.

 

हसन नगर सीट का परिणाम

जेडीएसके नेता स्वरूप प्रकाश ने हसन नगर सीट पर 7,854 मतों से जीत दर्ज की. उन्होंने यह सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रीतम गौड़ा से छीनी. इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी.प्रत्याशी प्रकाश को कुल 85,176 मत मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी गौड़ा को 77,322 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी बनवासे रंगास्वामी 4,305 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. गौरतलब है कि वर्ष 2018 के चुनाव में गौड़ा ने जद(एस) का गढ़ माने जाने वाली सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने एच एस प्रकाश को 13,006 मतों से मात दी थी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

BJP leader's fury after defeat in Karnataka elections faridabadnews faridabadnews24 This open threat to Muslims
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.