Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्टी के कई नेताओं को लगाया चूना, BJP नेताओं के करीबी बताकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो को दबोचा

पार्टी के कई नेताओं को लगाया चूना, BJP नेताओं के करीबी बताकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो को दबोचा

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्‍ली :  दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो खुद को बीजेपी नेता और बीजेपी अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं का करीबी बताकर ठगी को अंजाम देते थे. मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय सेन के मुताबिक बीते 9 मई को बीजेपी मुख्यालय की तरफ से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग खुद को बीजेपी नेता और केंद्र सरकार के मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं और बीजेपी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद साइबर सेल पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर की जांच से पता चला कि एक शख्स का नाम प्रवीण सिंह है, जो दिल्ली के घडोली इलाके में रहता है. पुलिस ने उस नंबर पर कांट्रेक्टर बनकर फोन किया और उसे मयूर विहार बुलाया. आरोपी जैसे ही मयूर विहार पहुंचा उसे पकड़ लिया गया.  आरोपी प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि उसने इंटरनेट के जरिए पार्टी नेताओं के बारे में जानकारी हासिल की. इसके बाद वो उत्तर-पूर्व में पार्टी के कई नेताओं के संपर्क में आ गया. उसने उन्हें बताया कि वो पार्टी के केंद्रीय ऑफिस में काम करता है. प्रवीण ने उन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही और पार्टी फंड के नाम पर पैसा लेकर उनके साथ ठगी की.

नेताओं, सरकारी अफसरों, ठेकेदारों से ठगी 
पुलिस के मुताबिक, वो उन्हीं नेताओं से होटल बुक कराता, एयर टिकट बुक कराता और उन्हीं के पैसे से दूसरे खर्च करता. साथ ही आरोपी कई बड़े नेताओं के साथ अपनी फोटो भी दिखाता था. इस तरह उसने नेताओं, सरकारी अफसरों और ठेकेदारों से लाखों रुपए ठग लिए. वो इस पैसे को सट्टे और लैविश लाइफ जीने के लिए खर्च कर रहा था.

 

खुद को BJP अध्‍यक्ष का OSD बताता था आरोपी 
इसी मामले में एक और आरोपी पीयूष कुमार श्रीवास्तव को भी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ओएसडी बताता था. वो एक एनजीओ भी चला रहा था, जिसका नाम भारतीय इनक्लूसिव डेवलपमेंट फाउंडेशन था.

 

गेल के अधिकारी से ठगे 40 लाख रुपये 
आरोपी पीयूष कुमार श्रीवास्‍तव अलग-अलग विभागों में सरकारी अधिकारियों को अपना ओएसडी लिखा विजिटिंग कार्ड भेजता था और उनसे पैसे ऐंठता था. इस तरह उसने गेल के अधिकारी से 40 लाख रुपए से ज्यादा ले लिए. इनमें से प्रवीण 12वीं पास है, जबकि पीयूष ने एमबीए किया है.

 

NEWS SOURCE : ndtv

Cheated many party leaders faridabadnews faridabadnews24 police arrested two used to cheat by telling them close to BJP leaders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.