
चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति के लिए बुरी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश के अंबाला जिले से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात पीजीआई में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत अन्य तमाम दिग्गज नेताओं ने मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम मनोहर
रतनलाल कटारिया का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ पीजीआई से पंचकूला स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनका पार्थिव शरीर पंचकूला एमडीसी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर को मनीमाजरा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे है जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल थोड़ी देर में उनके आवास पर पहुंचेंगे।
NEWS SOURCE : punjabkesari
