
सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब पोस्ट देखने को मिलते हैं। इन्हें देखने के बाद तो हर कोई हैरान रह जाता है। अपनी अलग हरकतों की वजह से ऐसे लोग बहुत जल्दी ही वायरल होते हैं। कुछ ऐसा ही अजीब कारनामा करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचेंगे कि लोग आखिर ऐसा क्यों करते हैं।
चलती स्कूटी पर ही नहाने लगा कपल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गर्मी से परेशान एक लड़का-लड़की चलती स्कूटी पर ही पानी भरे बाल्टी से नहाने लगते हैं। लड़का स्कूटी ड्राइव कर रहा है तो वहीं, लड़की स्कूटी पर बाल्टी में पानी भरकर बैठी हुई है। वह थोड़ी-थोड़ी देर पर बाल्टी से पानी निकाल कर खुद के ऊपर और फिर लड़के के ऊपर डालते रहती है। सड़क पर नहाते हुए इस कपल को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि कपल गर्मी से बचने के लिए ऐसी हरकत कर रहे हैं।
वीडियो देख कपल पर भड़के लोग
इस वीडियो को ट्विटर पर @ItsAamAadmi नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में मुंबई की ठाणे पुलिस और डीजीपी महाराष्ट्र को टैग करते हुए लिखा- @DGPMaharashtra, @ThaneCityPolice, यह उल्हासनगर है, क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास की अनुमति है? यह व्यस्त उल्हासनगर सेक्टर-17 मुख्य सिग्नल पर हुआ। यूजर ने आला अधिकारियों से सार्वजनिक जगह पर ऐसी हरकत करने वाले कपल पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, वीडियो को देख कपल की हरकत से यूजर्स बहुत ही नाराज नजर आए।
NEWS SOURCE : indiatv
