Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक बार पैसे लगाकर हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये, 20 हजार में शुरू करें चाय बेचने का धंधा

एक बार पैसे लगाकर हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये, 20 हजार में शुरू करें चाय बेचने का धंधा

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Tea Business: भारत के हर हिस्से में चाय काफी पसंदीदा पेय पदार्थ है. वहीं चाय की दुकानें हर भीड़भाड़ वाले इलाके में देखी जा सकती है. अक्सर लोग खुद का बिजनेस करने की सोचते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण उसे शुरू नहीं कर पाते हैं. हालांकि आज हम आपको चाय के बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे कम रुपयों में भी शुरू किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

 

चाय स्टॉल

अगर आप अपना खुद का चाय स्टॉल का बिजनेस खोलने की योजना बना रहे हैं तो इस पर इंवेस्ट किया जा सकता है और 20 हजार रुपये के अंदर ही अपनी चाय की दुकान खोली जा सकती है. भारत जैसे देश में एक छोटी राशि के निवेश के साथ चाय की दुकान आसानी से खोली जा सकती है. एक छोटा चाय स्टॉल व्यवसाय शुरू करना बहुत लाभदायक हो सकता है.

चाय बिजनेस
भारत में लोगों की सुबह चाय के बिना अधूरी होती है. एक भारतीय वयस्क की दिनचर्या में प्रतिदिन औसतन दो-तीन कप चाय होती ही है. कभी-कभी यह एक दिन में 4-5 कप से भी ज्यादा हो जाती है. चाय की दुकान खोलने वाले व्यक्ति की इंवेस्टमेंट क्षमता पर काफी कुछ निर्भर करता है. हालांकि 20 हजार का निवेश कर भी चाय की दुकान खोली जा सकती है.

 

इंवेस्टमेंट
20 हजार का जो इंवेस्टमेंट होगा, उसमें चाय बनाने के लिए बर्तन, गैस-चूल्हा, ग्लास, दूध, चाय पत्ती, मसाले आदि पर पैसा खर्च होगा. इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए स्टूल का इंजताम भी किया जा सकता है. वहीं चाय के अलावा बिस्किट और चाय के साथ खायी जाने वाली अन्य चीजें भी दुकान में रखें. इनकी भी बिक्री खूब होती है.

 

ये करें डिसाइड
चाय को कांच के ग्लास, चीनी मिट्टी के कप, पेपर कप या कुल्हड़ में बेचना है ये भी आपको डिसाइड करना होगा. एक चाय की कीमत आमतौर पर 5-10 रुपये होती है. वहीं चाय की कीमत क्या रखनी है ये आप उस लोकेशन के हिसाब से तय कर सकते हैं, जहां चाय की दुकान खोल रहे हैं. वहीं चाय का कारोबार शुरू करने के बाद धीरे-धीरे उसको बढ़ाया भी जा सकता है और अन्य नाश्ते के खाने के सामान को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे मुनाफा बढ़ाया जा सकता है.

 

कमा सकते हैं मुनाफा
अगर आप एक टपरी लगाकर चाय बेचते हैं तो मुनाफा ज्यादा होने की उम्मीद लगाई जा सकती है, क्योंकि आपको किसी प्रकार का कोई दुकान का किराया नहीं चुकाना होता है. साथ ही ऐसी जगहों पर जनता का आना-जाना भी बढ़िया होता है.

डिस्‍क्‍लेमर- यहां पर सिर्फ बिजनेस शुरू करने के आइडिया के बारे में जानकारी दी जाती है. आप कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें. इसके साथ ही प्रॉफिट के आंकड़े आपके बिजनेस की सेल पर निर्भर करेंगे.

 


NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 start the business of selling tea in 20 thousand You can earn thousands of rupees every month by investing money once
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.