Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम नागरिकों को फटाफट जान लेनी चाहिए ये बात, अरे! 500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट

आम नागरिकों को फटाफट जान लेनी चाहिए ये बात, अरे! 500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

RBI Update: देश में हाल ही में आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया है. इसके बाद अब लोगों के पास मौजूद 2000 रुपये के नोट को बैंकों में वापस जमा करना होगा. इसके लिए 30 सितंबर 2023 की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है. वहीं 2000 रुपये के नोट के बाद देश में सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का रह जाएगा. साथ ही देश में 500 रुपये के नोट का सर्कुलेशन भी काफी है. ऐसे में लोगों को 500 रुपये के नोट के असली और नकली की पहचान होनी चाहिए.

 

500 रुपये का नोट

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 500 रुपये के नोट के फ्रंट साइड में महात्मा गांधी की तस्वीर होती है. 500 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर भी होते हैं. नोट के पिछले हिस्से पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए “लाल किले” का चित्र भी है. जबकि नोट का आधार रंग स्टोन ग्रे है, इसमें अन्य डिजाइन और ज्यामितीय पैटर्न भी हैं जो नोट के आगे और पीछे कलर स्कीम से अलाइन किए गए हैं.

 

500 रुपये के नकली नोटों की पहचान कैसे करें
आरबीआई के अनुसार, मूल 500 रुपये के नोटों की कुछ विशेषताएं हैं. आरबीआई की ओर से 500 रुपये के नोट की कुछ विशेषताएं बताई गई हैं, अगर ये विशेषता किसी 500 रुपये के नोट में नहीं होगी तो वह नकली होगा. इससे आप आसानी से 500 रुपये के नकली नोट की पहचान कर सकते हैं. ऐसे में आम नागरिकों को 500 रुपये के नोट के असली और नकली होने में फर्क समझना आना चाहिए.

 

ये है 500 रुपये के असली नोट की विशेषता
– मूल 500 रुपये के नोट का आधिकारिक आकार 66 मिमी x 150 मिमी है.
– बीच में महात्मा गांधी का चित्र होगा.
– देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 500 अंकित होगा.
– माइक्रो लेटर्स में ‘भारत’ और ‘India’ लिखा होगा.
– मूल्यवर्ग अंक 500 अंकित होगा.
–  नोट के फ्रंट साइड में व्हाइट स्पेस को रोशनी में देखने पर 500 की छवि दिखाई देगी.
– ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखी पट्टी होगी. नोट को झुकाने पर पट्टी का रंग हरे से नीला हो जाता है.
– गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर RBI का प्रतीक होगा.
– महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (500) वॉटरमार्क होगा.
– ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट में अंकों वाला नंबर पैनल होगा.
– नीचे दाईं ओर रंग बदलने वाली स्याही (हरे से नीले) में रुपये के चिह्न (₹500) के साथ मूल्यवर्ग अंकित होगा.
– दाहिनी ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक होगा.

नोट के पीछे की तरफ की विशेषता
– बाईं ओर नोट की छपाई का वर्ष होगा.
– स्वच्छ भारत लोगो स्लोगन के साथ होगा.
– भाषा पैनल होगा.
– लाल किले का मोटिफ होगा.
– देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 500 अंकित होगा.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Common citizens should know this immediately faridabadnews faridabadnews24 hey! Big update on Rs 500 note
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.