Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रिपोर्ट के बाद मचा हड़कंप, यहां नल से पानी की जगह निकल रहा ‘जहर’: Poisonous Water

रिपोर्ट के बाद मचा हड़कंप, यहां नल से पानी की जगह निकल रहा ‘जहर’: Poisonous Water

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

CPCB report Ferozepur poisonous water: फिरोजपुर में एक इथेनॉल संयंत्र (ethanol plant) के पास 29 बोरवेल से लिए गए पानी के नमूने पीने के लिए अनुपयुक्त पाए गए हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पानी में एक अप्रिय गंध थी. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, पानी के नमूनों में कुल घुलित ठोस (TDS), बोरॉन और सल्फेट स्वीकार्य सीमा से अधिक मात्रा में पाए गए. इसमें कहा गया है कि संयंत्र के अंदर स्थित दो बोरवेल से लिए गए पानी के नमूनों में आर्सेनिक, क्रोमियम, लोहा, मैंगनीज, निकल और सीसे सहित भारी मात्रा में भारी धातुएं थीं.

 

नल से निकल रहा ‘जहर’

 

इस रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि प्लांट के आसपास के किसी भी गांव का पानी ‘जहरीला’ हो चुका है. इसके लगातार सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 12 बोरवेल के पानी के नमूनों में दुर्गंध और अन्य पांच के नमूनों में मटमैलापन या कालापन था.

 

किसानों ने किया था आंदोलन

इसी साल की शुरुआत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ग्रामीणों द्वारा इकाई के खिलाफ आंदोलन के बाद संयंत्र को तत्काल बंद करने का आदेश दिया था. पिछले साल जुलाई से लेकर जनवरी तक किसान अपनी मांगो पर डटे थे. जिसके बाद सीएम ने ये आदेश जारी किया था.

 

सीपीसीबी की जांच टीम ने ये भी पाया कि प्लांट परिसर में 10 बोरवेल और छह पीजोमीटर कथित रूप से CGWB (केंद्रीय भूजल बोर्ड) या PWRDA (पंजाब जल विनियमन और विकास प्राधिकरण) की मंजूरी लिए बिना ही स्थापित किए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से दो बोरवेल दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ ही मीटर की दूरी पर लगाए गए थे.  सीपीसीबी की टीम ने इन दोनों बोरवेल में दूषित जोन स्थापित करने और उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए जांच की सिफारिश की है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

'poison' coming out of the tap instead of water: Poisonous Water faridabadnews faridabadnews24 There was a stir after the report
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.