
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपना नया वेस्पा डुअल स्कूटर लॉन्च किया है। ये लग्जरी स्कूटर है, जो देखने में दूसरे सभी स्कूटर से अलग और खूबसूरत है। इस स्कूटर को चार डुअल कलर पेंट में खरीद पाएंगे। पियाजियो ने इस स्कूटर में मॉडर्न और एडवांस्ड आई-गेट इंजन दिया है। ये OBD-II के अनुकूल है। इंजन 125cc और 150cc के पावर में मिलेगा। स्कूटर की सीट पर एक छोटा बैकरेस्ट मिलता है, जो आपको स्कूटर पर बेहतर ग्रिप देता है। स्कूटर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस पर कुछ स्टीकर्स भी मिल जाते हैं। इस स्कूटर को 15 मई 2023 से सभी 250 से ज्यादा डीलरशिप्स से खरीद पाएंगे।
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्राफी ने कहा, “वेस्पा इटली की लाइफस्टाइल और लाइफ जीने के तरीके को दिखाता है। सालों से वेस्पा ने अपने करिश्मे से कई जनरेशन का दिल जीता है। ये राइडर्स को फ्रीडम और स्टाइल देता है। इस स्कूटर की मदद से कंपनी सेगमेंट में खुद को ऊपर लाना चाहती है। हालांकि, इस प्रीमियम स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए है।
वेस्पा डुअल के वैरिएंट और कीमत
वेस्पा डुअल VXL को पर्ल व्हाइट + अजुरो प्रोवेंजा कलर कॉम्बिनेशन में खरीद पाएंगे। VXL 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए और VXL 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपए है। वहीं, वेस्पा डुअल VXL के पर्ल व्हाइट + बेज कलर वैरिएंट के VXL 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए और VXL 150 की एक्स-शेरूम कीमत 1.46 लाख रुपए है।
वेस्पा डुअल SXL के पर्ल व्हाइट + मैट रेड कलर कॉम्बिनेशन के SXL 125 वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत 1.37 लाख रुपए और SXL 150 वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है। वेस्पा डुअल VXL के पर्ल व्हाइट + मैट ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन के VXL 125 वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए और VXL 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है।
NEWS SOURCE : livehindustan
