Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 6 करोड़ से ज्यादा लोग हो सकते हैं संक्रमित, कोरोना की नई लहर जून में दे सकती है दस्तक: Covid New Wave

6 करोड़ से ज्यादा लोग हो सकते हैं संक्रमित, कोरोना की नई लहर जून में दे सकती है दस्तक: Covid New Wave

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Covid-19 In China: क्या कोविड महामारी की एक और लहर आ सकती है. चीन के एक टॉप एक्सपर्ट का दावा है कि जून के अंत में कोरोना की नई लहर आ सकती है जो 6 करोड़ 50 लाख लोगों को संक्रमित कर सकती है. दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू में सोमवार को 2023 ग्रेटर बे एरिया साइंस फोरम में झोंग नानशान ने यह भी दावा किया कि कोरोना संक्रमण वायरस के XBB वेरिएंट से बचने के लिए 2 नए वैक्‍सीन जल्द बाजार में उतर सकते हैं.

 

नानशान कहा कि अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में कोविड एक छोटी लहर ‘प्रत्याशित’ थी. उन्होंने कहा कि मई के अंत में संक्रमण का एक छोटा पीक आने की आशंका बनी हुई है. इससे, संक्रमण की संख्या प्रति सप्ताह लगभग 40 मिलियन तक पहुंच जाएगी. जून के अंत तक, महामारी 6 करोड़ 50 लाख संक्रमणों के चरम तक पहुंच सकती है. नानशान ने यह भी बताया कि XBB संस्करण का मुकाबला करने के लिए चीन ने दो कोविड-19 टीकों को मंजूरी दी है जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे. उनके मुताबिक चीन अधिक प्रभावी टीके विकसित करने के मामले में दूसरे देशों से आगे चल रहा है.

 

नई लहर से ज्यादा चिंतित होने की जरुरत नहीं
वहीं किंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल के श्वसन विशेषज्ञ वांग गुआंगफा कोरोना की दूसरी लहर को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करने का दावा कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी लहर पहले की तुलना में कमजोर होती है. इसके लक्षण मामूली ही होंगे. हां जो लोग पहले बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.

 

 

भारत मे क्या है हालात?
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,86,934 करोड़ हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,623 रह गई है.

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से सात और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,839 हो गई है. इन सात लोगों में वह व्यक्ति भी शामिल है, जिसका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,44,47,472 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Coronavirus Covid New Wave covid-19 COVID-19 Cases In China COVID-19 In China faridabadnews faridabadnews24 More than 60 million people may be infected new wave of corona may knock in June: Covid New Wave
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.