
फरीदाबाद। मुजेसर फाटक पर सोमवार दोपहर ऑटो चालकों ने बाइक सवार को सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर घायल कर दिया। ऑटो चालकों की मारपीट में बाइक सवार की डेढ़ साल की पोती भी घायल हो गई। वह पोती को लेकर मुजेसर फाटक के पास फल खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालकों को सही से वाहन चलाने की नसीहत दी थी। मुजेसर थाना की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र गोदारा ने मामले की शिकायत की है।
NEWS SOURCE : livehindustan
