Self Add

शख्स ने बूढ़ी महिला की हत्या करने के बाद उसके चेहरे का मांस खा लिया, हैरान करने वाली घटना

IMAGES SOURCE : GOOGLE

जयपुर: राजस्थान के पाली से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने बूढ़ी महिला की हत्या करने के बाद उसके चेहरे का मांस खा लिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह दंग रह गया। इस घटना पर SHO का बयान भी सामने आया है। SHO धोलाराम ने कहा, ‘जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी बहुत ही आक्रामक रूप में था। जांच जारी है। इसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने आरोपी को रेबीज और हाइड्रोफोबिया बीमारी से पीड़ित बताया है, इसे आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।’

 

 

 

क्या है मामला?

ये घटना शुक्रवार सुबह पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के जंगल की है। यहां एक शख्स ने राजस्थान के पाली जिले में खेत में बकरियां चराते हुए और हरी सब्जी लेकर लौट रही बूढ़ी महिला के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने महिला के चेहरे का मांस नोंचकर खा लिया। जब ग्रामीणों ने इस वाकये को देखा तो उनकी डर से हालत खराब हो गई और उन्होंने शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया।  इस शख्स ने ग्रामीणों से भागने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने भी जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके हाथ-पैर बांधने पड़े। आरोपी की पहचान उसके आधार कार्ड के मुताबिक, मुंबई निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह 24 साल का है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea