
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ): इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक मुहिम चलाई जिसका नाम रखा गया आओ चलें गांव की ओर इस मुहिम के अंतर्गत IMA फरीदाबाद की टीम गांव गांव जाकर महिलाओं के लिए जागरूक अभियान चलाएगी। इस अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही उनकी व्यक्तिगत स्वास्थ समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। इस अभियान में स्त्री रोग विशेषज्ञ,कान नाक विशेषज्ञ, आंखों की विशेषज्ञ डाक्टर शामिल रहेंगे।
25 मई को इस महिम की शुरुआत बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने IMA फरीदाबाद के साथ मिलाकर नवादा गांव में चल रहे सिलाई सेंटर की महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ शुरू की। इस महिम में नवादा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनिता जी के सहयोग से सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, साथ ही सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं के हेल्थ से संबंधित टेस्ट भी किए गए। ये एक कोशिश है हमारे आसपास के गांव की महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करनी की, इस मुहिम में IMA फरीदाबाद की टीम से डाक्टर दिनेश गुप्ता, डॉ दीपा गुप्ता, डॉ अनु गुलयानी, डॉ वंदना मेंदीरत्ता, डॉ गुलशन गुप्ता और बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव शामिल रही।
