Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें कब-कब होगा स्नान, प्रयागराज महाकुंभ के लिए उल्टी गिनती शुरू, लगने लगे होर्डिंग

जानें कब-कब होगा स्नान, प्रयागराज महाकुंभ के लिए उल्टी गिनती शुरू, लगने लगे होर्डिंग

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए उल्टी गिनती आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रयागराज में राज्य पर्यटन विभाग के दफ्तर के बाहर होटल राही इलावर्त परिसर के पास एक होर्डिंग लगाया गया है, जिस पर मुख्य स्नान पर्वोंं की तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है। राज्य के पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुनिया का यह सबसे बड़ा धार्मिक मेला 45 दिन तक चलेगा और इसके पहले 21 दिनों के भीतर ही 3 ‘शाही स्नान’ आयोजित किए जाएंगे।

 

‘देश के कोने-कोने में लगाए जाएंगे ऐसे होर्डिंग’

डीपी होटल इलावर्त राही के सीनियर मैनेजर सिंह ने कहा, ‘यह होर्डिंग होटल प्रशासन ने लगाया है। इसका मकसद महाकुंभ 2025 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना है, ताकि दुनिया भर से लोग इसका हिस्सा बनें। यह एक अनूठा कार्यक्रम है। स्नान उत्सवों की तारीखों से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अपनी यात्राओं की बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।’ होर्डिंग के ऊपर मोटे अक्षरों में महाकुंभ 2025 लिखा हुआ है। इसके बाद ‘दुनिया का सबसी बड़ी आध्यात्मिक सभा’ का वर्णन है। होर्डिंग में महाकुंभ 2025 के स्नान की तारीखों का जिक्र है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस तरह के होर्डिंग देश के कोने-कोने में लगाए जाएंगे।

 

कब शुरू होगा कुंभ मेला? क्या हैं अहम तारीखें?
प्रयागराज महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ शुरू होगा। इसके बाद 14 जनवरी को ‘मकर संक्रांति’ शाही स्नान और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा। इस मेले का तीसरा और अंतिम शाही स्नान ‘बसंत पंचमी’ का स्नान पर्व 3 फरवरी, 2025 को होगा। होडिर्ंग में यह भी लिखा है कि अचला सप्तमी का स्नान 4 फरवरी को होगा और माघी पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को होगा। महाशिवरात्रि का अंतिम आधिकारिक स्नान पर्व 26 फरवरी को होगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने माना कि ऐसा पहली बार हुआ है कि धार्मिक मेले का प्रचार-प्रसार कई महीने पहले होर्डिंग्स के जरिए शुरू हो गया है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

countdown for Prayagraj Mahakumbh starts faridabadnews faridabadnews24 hoardings started Know when and when the bath will happen
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.