Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सामने आया बेहद शर्मनाक मामला, दुल्हन को किन्नर बता रिश्तेदारों के सामने उतार दिए कपड़े

सामने आया बेहद शर्मनाक मामला, दुल्हन को किन्नर बता रिश्तेदारों के सामने उतार दिए कपड़े

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दुल्हन को किन्नर बताकर प्रताड़ित करने का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उनका अत्याचार सिर्फ यहीं तक नहीं रुका और आरोप है कि उन्होंने मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र तक कर दिया।

 

20 मई को ही हुई थी शादी

पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के विरोध करने पर उसे उसके मायके के पास छोड़ दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की इस युवती की शादी 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों ने दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया। दुल्हन का आरोप है कि दहेज न लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट भी की गई।

 

‘लगाया किन्नर होने का आरोप’
पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया है कि 24 मई को मुंह दिखाई की रस्म हो रही थी। उसने कहा कि इसी दौरान ससुराल के लोगों ने उसपर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों एवं महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसके कपड़े उतार दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने कपड़े उतारे जाने का विरोध किया तो ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई की और जबरन गाड़ी में बैठाकर उसे उसके मायके के पास उतार दिया।

 

‘फोन पर की गाली गलौज’
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल के लोगों को फोन किया। दुल्हन का आरोप है कि फोन पर ससुरालियों ने लड़की को न रखने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Embarrassing case came to the fore faridabadnews faridabadnews24 the bride was stripped off in front of relatives by telling her she was a eunuch
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.