
फरीदाबाद। सरूरपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नंगला गुजरान निवासी बिरेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनकी 20 वर्षीय बेटी भी सेक्टर-58 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। छुट्टी होने के दौरान वह रोज बेटी को कंपनी से लेने पहुंचते हैं। दो मई को वह शाम करीब 6 बजे बेटी को लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए। दोनों को नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के बाद कार समेत मौके से फरार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
