
फरीदाबाद। जिला योजनाकार विभाग की शिकायत पर धौंज थाना की पुलिस ने करीब 20 लोगों पर अवैध कॉलोनी काटने का मामला दर्ज किया है। सभी कुरैशीपुर गांव में जिला योजनाकर विभाग से बिना अनुमति के 10 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। वहां सड़क-पानी आदि की व्यवस्था कर रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार जिला योजनाकर विभाग के अधिकारियों ने अपनी शिकायत में बताया है कि मोहम्मद सहजाद, मोहम्मद अजान, बिलाल, शाहिद, बकरूद्दीन, सिराजुद्दीन, आसिया बेगम आदि गांव के करीब 20 लोग कुछ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसा रहे थे।
इसके लिए उन्होंने विभाग से अनुमति नहीं ली। इस बाबत आरोपियों को 10 फरवरी को नोटिस दिया गया। आरोप है कि बावजूद ये कॉलोनी बसा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार मौका मुआयना करने पर पता चला।
