Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक करोड़ का चेक दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा

एक करोड़ का चेक दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को कोरोना महामारी के समय लोगों की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा जगराम के परिवार से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी पर मुस्तैद लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी) में बतौर सफाई कर्मचारी काम करने वाले स्वर्गीय जगराम ने मानवता की सेवा की. इस दौरान वह खुद कोरोना से संक्रमित हो गए और उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए कोरोना योद्धा जगराम के इस बलिदान के लिए केजरीवाल सरकार ने उनके परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी है.

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने देश के वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवारों का सम्मान करती है और सदैव इनके परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन देती है. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि कोरोना महामारी का समय पूरी मानवता के लिए एक कठिन दौर था. इस संकट की घड़ी ने सभी के मन में डर और भय पैदा कर दिया था, लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया है. इस नेक काम में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात ड्यूटी करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किया और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद भी हुए.

 

कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि स्वर्गीय जगराम एलएनजेपी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत थे. वह कोविड ड्यूटी करते हुए कोरोना से संक्रमित हो गए थे. इसके पश्चात 3 मई 2021 को उनका निधन हो गया. कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने एक सच्चे कोरोना योद्धा की तरह अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन किया. स्वर्गीय जगराम के परिवार में उनकी पत्नी और सात बेटियां व दो बेटे हैं. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है. दिल्ली सरकार की यह योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को भरोसा दिलाती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम करती है. बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार के नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिल सकेगा. उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले 70 से अधिक कोरोना योद्धाओं के परिवार को 1-1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि का चेक सौंप चुकी है.

 

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगे कहा कि स्वर्गीय कोरोना योद्धा जगराम ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को दिवंगत कोरोना योद्धा जगराम के परिवार के लिए और भी जरूरी सरकारी सहायता प्रदान करने को कहा है. कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार को आश्वस्त किया कि केजरीवाल सरकार परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और आगे भी किसी भी सहायता के लिए मंत्री स्वयं उपलब्ध रहेंगे.

 

NEWS SOURCE : ndtv

Delhi government handed over a check of one crore to the family of Corona warrior faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.