
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपीडी से एक डॉक्टर की किसी ने लैपटॉप चोरी कर ली। पीड़िता ने एसजीएम नगर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले की शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार डॉ. एकता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चर्म रोग विभाग में काम करती है। 5 जून को वह ओपीडी में लैपटॉप आदि रखकर मरीजों को देख रही थी। इस दौरान वह ओपीडी से उठकर पहली मंजिल पर कुछ मरीजों को देखने चली गई। पीड़िता के अनुसार वहां से वापस आने पर ओपीडी से उनका लैपटॉप गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
