
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक रील शेयर की है। दरअसल ये रील एक दुल्हन से जुडी हुई है। दुल्हन बिना हेलमेट स्कूटी चला रही इतना ही नहीं, इसका वीडियो बनाकर भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब दिल्ली पुलिस ने इस रील के गाने “वारी वारी जाऊं” को एडिट करके रील में ‘बेवकूफियां’ गाना जोड़ दिया है। पुलिस ने 6000 के चलन की रसीद भी वीडियो में जोड़ी है।
देखें वीडियो-
वीडियो के दूसरे हिस्से में 10 जून का चालान दिखाया गया है। इसमें दो नियमों का उल्लंघन करने पर ₹6,000 का जुर्माना दिखाया गया है। बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर ₹1,000 और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया ‘वारी वारी जाऊं’ आपके लिए खतरा है। ऐसी बेवकूफियां न करें। ट्विटर यूजर्स पुलिस की हरकत और सेंस ऑफ ह्यूमर से प्रभावित दिखे।
इसी तरह के एक मामले में, गाजियाबाद पुलिस ने इस साल जनवरी में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर ₹17,000 का जुर्माना लगाया था, क्योंकि उसने अपनी कार को रील बनाने के लिए हाईवे पर रोका था। वीडियो में वैशाली चौधरी खुटेल को दिखाया गया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वह सड़क पर खड़ी अपनी कार के बगल में पोज दे रही हैं, जबकि कई वाहन वहां से गुजर रहे हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
