Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छिपा हुआ था टैलेंट, भूखा रहा, कई KM पैदल चला… फिर एक लड़की ने बदली Swiggy डिलीवरी बॉय की किस्मत

छिपा हुआ था टैलेंट, भूखा रहा, कई KM पैदल चला… फिर एक लड़की ने बदली Swiggy डिलीवरी बॉय की किस्मत

faridabadnews24By faridabadnews24June 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : aajtak

आज के समय में पढ़ा लिखा होने के बावजूद भी लोगों को नौकरी मिलने काफी दिक्कतें आ रही हैं. कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ. उसके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है लेकिन फिर भी स्विगी में नौकरी कर रहा था. मगर अब इंटरनेट ने उसकी किस्मत बदल दी है. साहिल सिंह नाम के इस शख्स के पास इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री है. उसे खाना डिलीवर करने के लिए 3 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता था. वो स्विगी एजेंट की नौकरी कर रहा था.  उसकी कहानी अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

 

एक टेक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करने वाली लिंक्डइन यूजर प्रियांशी चंदेल ने साहिल की मदद की. साहिल उनके घर आइसक्रीम की डिलीवरी करने आए थे. वो 30-40 मिनट देरी से आए. जब चंदेल ने साहिल से देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोई वाहन नहीं था इसलिए फ्लैट तक आने के लिए 3 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी. साहिल ने बताया कि उनके पास इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री है, Byju’s और निंजाकार्ट में काम कर चुके हैं. लेकिन कोरोना महामारी में नौकरी जाने के बाद 30 साल के साहिल को अपने घर जम्मू वापस लौटना पड़ा था.

साहिल ने प्रियांशी से कहा, ‘मैम, मेरे पास ट्रैवल करने के लिए स्कूटी या दूसरा कोई वाहन नहीं है, आपके ऑर्डर के लिए 3 किलोमीटर तक चलकर आया हूं. मेरे पास बिलकुल पैसा नहीं है और यह मेरे फ्लैटमेट की वजह से हुआ क्योंकि उसने मेरे बचे हुए पैसे भी ले लिए, जिससे मैं अपनी यूलू बाइक को चार्ज करता और मुझे 235 रुपये के कर्ज में डाल दिया है. मेरे पास मकान मालिक को देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. आपको लग रहा होगा कि मैं बस ऐसे ही बोल रहा हूं, लेकिन मैं पूरी तरह शिक्षित हूं, ईसीई ग्रेड हूं, मैं कोविड के दौरान अपने घर जम्मू जाने से पहले निंजाकार्ट, BYJU’S में काम करता था.’

 

एक हफ्ते से नहीं खाया खाना

उसने आगे बताया, ‘इस ऑर्डर की डिलीवरी के लिए भी मुझे केवल 20-25 रुपये मिलेंगे, और मुझे 12 बजे से पहले दूसरी डिलीवरी लेनी होगी, वरना वो मुझे कहीं दूर डिलीवरी के लिए भेज देंगे, और मेरे पास बाइक नहीं है. मैंने एक हफ्ते से खाना नहीं खाया है, सिर्फ पानी और चाय पी रहा हूं. मैं कुछ नहीं मांग रहा, प्लीज अगर आप मेरे लिए कोई काम ढूंढ सकें, मैं पहले 25 हजार रुपये कमाता था, मेरी उम्र 30 साल है, मेरे मां-बाप बूढ़े हो रहे हैं और मैं उनसे पैसे मांगता नहीं रह सकता.’

साहिल को मिली नई नौकरी

इसके बाद प्रियांशी ने साहिल के ई-मेल के साथ उनकी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और दस्तावेजों की तस्वीरें लिंक्डइन पर शेयर कीं. उन्होंने इस पर लिखा, ‘अगर किसी के पास ऑफिस बॉय, एडमिन वर्क, कस्टमर सपोर्ट जैसे काम के लिए कोई नौकरी है, तो कृपया इनकी मदद करें.’ इसके बाद बहुत से लोग मदद के लिए आगे आए. कुछ ने यूलू बाइक को रिचार्ज करवाया, तो कुछ ने खाने की डिलीवरी का ऑर्डर दिया. इसके बाद प्रियांशी ने अपडेट देते हुए कहा कि साहिल को नौकरी मिल गई है. उन्होंने कहा, ‘उसे नौकरी मिल गई है. आगे आने वाले सभी लोगों का शुक्रिया, आप सभी कमाल हैं.’

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 remained hungry Talent was hidden walked many KMs... then a girl changed the fate of Swiggy delivery boy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.