Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहली पत्नी ने खोला बड़ा राज, मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 5 दिन का मासूम

पहली पत्नी ने खोला बड़ा राज, मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 5 दिन का मासूम

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन में दंपति की मौत के मामले में मृतक कासिफ की पहली पत्नी नुसरत ने नया खुलासा किया है। नुसरत ने कहा कि कासिफ के ऊपर लाखों का कर्ज था। कासिफ ने 11 जून को सहारनपुर आने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहा था। वहीं, मां-बाप के शवों के बीच से निकाला गया नवजात किस तरह जीवित रहा उसको लेकर भी डॉक्टर ने खुलासा किया है। दरअसल, देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में टर्नर रोड सी-13 मकान के एक कमरे में कासिफ और अनम के शव बेड पर पड़े थे। दोनों के शव फूल चुके थे। यहां तक कि शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पूरा कमरा खून से सना हुआ था। कमरे से बुरी तरह बदबू आ रही थी। पुलिस की भी हालत बुरी थी। तभी पुलिस को एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई देती है।

 

मां-बाप के शवों के बीच से खींचकर नवजात को बाहर निकाला

आवाज की तलाश करते हुए पुलिस को एक बच्चा नजर आता है। ये महज 5 दिन का बच्चा दोनों शवों के बीच में फंसा था। हैरानी की बात ये थी कि इस स्थिति में भी नवजात सही सलामत था। पुलिस ने जैसे-तैसे बच्चे को उसके माता-पिता के शवों के बीच से खींचकर उसे बाहर निकाला। बच्चा होश में तो था, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह कीड़े पड़ चुके थे। बच्चे की हालत देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की कंडीशन फिलहाल ठीक है।

दूसरी तरफ शवों की हालत देख पुलिस की ओर से अंदाजा लगाया गया कि शव करीब दो से तीन दिन पुराने होंगे, क्योंकि दोनों शव फूल चुके थे और उनमें कीड़े भी पड़ चुके थे। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिर जांच शुरू की तो शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जांच पड़ताल के बाद दंपति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन कमरे की हालात देख सुसाइड एंगल से भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कासिफ की पहली पत्नी नुसरत ने पुलिस को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

क्या है पूरा मामला?
13 जून की शाम क्लेमेंट टाउन क्षेत्र की टर्नर रोड सी-13 में सोहेल (निवासी जोशियाड़ा उत्तरकाशी) के मकान में कासिफ (निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश) अपनी दूसरी पत्नी अनम के साथ पिछले चार महीने से किराएदार के रूप में रह रहा था। 9 जून की सुबह अनम ने प्राइवेट अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था। इसके बाद शाम को ही अनम को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर दोनों घर लौट आए। कासिफ की पहली पत्नी नुसरत के मुताबिक, 10 जून की रात को कासिफ ने आखिरी बार उससे बात की। कासिफ ने 11 जून को सहारनपुर आने की बात कही थी। नुसरत के मुताबिक, कासिफ ने एक शख्स से 5 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे 11 जून को लौटाने की बात कही थी। इससे पहले भी कासिफ ने उधार लौटाने के लिए दो बार समय मांगा था। इसके बाद कासिफ से बात नहीं हुई।

 

बंद मकान से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज
सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि 11 जून और उसके दो दिन बाद तक भी कासिफ सहारनपुर अपने घर नहीं पहुंचा। कासिफ का फोन भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। कासिफ की पहली पत्नी नुसरत को चिंता होने लगी और वो 13 जून को कासिफ की तलाश में सहारनपुर से सीधे देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर नुसरत ने देखा कि घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। नुसरत के मुताबिक, अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। नुसरत ने पुलिस को बुलाया और मौके पर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने जिसे ही दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा भयानक था।

 

सुसाइड की बात आ रही है सामने
नुसरत ने पुलिस को बताया कि मृतक कासिफ का अपने घर पर विवाद चल रहा था। उस पर काफी कर्ज भी हो गया था। पुलिस मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि कासिफ ने दो शादी की थी, जबकि पहली पत्नी नुसरत को कासिफ की दूसरी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। पहली पत्नी से भी कासिफ को पांच साल का बेटा है। वहीं, दूसरी पत्नी से बच्चा होने के बाद कासिफ मानसिक तनाव में भी था।

 

तीन दिन तक मां के दूध के बिना रहा बच्चा
बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. धनंजय डोभाल का कहना है कि जिस समय बच्चे को अस्पताल लाया गया उस समय बच्चा होश में था। लेकिन बच्चे से शरीर पर कई जगह कीड़े पड़ चुके थे। उस दौरान बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसलिए तुरंत बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया। अब बच्चा फिलहाल ठीक है। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे का वजन अच्छा है। वह नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। अब बच्चे को क्लोज ऑजर्वेशन में रखा गया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि बच्चा लगभग तीन दिन तक मां के दूध के बिना रहा।

 

NEWS SOURCE : indiatv

5 days old innocent found alive among the rotting dead bodies of parents faridabadnews faridabadnews24 The first wife opened a big secret
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.