Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली पुलिस आज दायर कर सकती है चार्जशीट, बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच्चे थे या झूठे?

दिल्ली पुलिस आज दायर कर सकती है चार्जशीट, बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच्चे थे या झूठे?

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Wrestler Protest Case Latest Updates: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस आज भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट मे पुलिस कोर्ट को बताएगी कि उसे बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो मामले की जांच में क्या मिला. दिल्ली पुलिस इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों के बयान भी कोर्ट में जमा करवा सकती है. साथ ही मामले में तकनीकी, डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री सबूत भी कोर्ट में सबमिट किए जा सकते हैं.

 

खेल मंत्री ने 15 जून तक चार्जशीट का दिया था आश्वासन

 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस चार्जशीट के बारे में पुष्टि नहीं की है. हालांकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ 7 जून को पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया था कि दिल्ली पुलिस की जांच खत्म हो गई है और वह 15 जून तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी. उन्होंने चार्जशीट दायर होने तक पहलवानों से अपना प्रदर्शन स्थगित करने का आह्वान किया था, जिसे उन्होंने मान लिया था.

 

दिल्ली पुलिस ने 5 देशों को भेजा आग्रह पत्र

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक खेल मंत्री के आश्वासन के अनुरूप 15 जून तक कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी जाएगी. अधिकारियों के अनुसार यौन उत्पीड़न (Wrestler Protest Case) के आरोपों के संबंध में 5 देशों के कुश्ती महासंघों के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है. उनके जवाब आने का अभी इंतजार है. उन जवाबों को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल किया जाएगा.

 

रेसलिंग टूर्नामेंट के फोटो-वीडियो देने की अपील

इन देशों को पत्र इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि महिला पहलवानों (Wrestler Protest Case) ने आरोप लगाया था कि उन देशों में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. दिल्ली पुलिस ने इन देशों में हुए सभी रेसलिंग टूर्नामेंट के वीडियो और फोटो की डिटेल भी मांगी है. साथ ही उन प्रतियोगिताओं में शामिल हुई भारतीय महिला पहलवानों के ठहरने के स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

 

200 लोगों के बयान दर्ज

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच (Wrestler Protest Case) के दौरान करीब 200 लोगों से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए. इनमें पहलवानों, रैफरियों, खेल सहायकों, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घरेलू कर्मचारियों, सहयोगियों और अन्य लोग शामिल रहे. उन सब बयानों को अब नत्थी करके पुलिस अब चार्जशीट के जरिए कोर्ट में जमा करवाएगी.  पुलिस टीम ने बृजभूषण (Brij Bhushan Sharan Singh) के गोंडा वाले आवास पर जाकर वहां काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए थे. अब दिल्ली पुलिस की इस चार्जशीट पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ ही सभी लोगों की नजरें जुड़ी हुई हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Delhi Police may file charge sheet today faridabadnews faridabadnews24 were the allegations of sexual harassment on Brij Bhushan Sharan Singh true or false?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.