Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CPM कार्यकर्ता की मौत, बंगाल में नहीं थम रहा बवाल! अब कांग्रेस-लेफ्ट के 3 समर्थकों को मारी गोली

CPM कार्यकर्ता की मौत, बंगाल में नहीं थम रहा बवाल! अब कांग्रेस-लेफ्ट के 3 समर्थकों को मारी गोली

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चोपड़ा: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे 3 लोगों को गोली मार दी गई. सीपीआई (एम) ने दावा किया कि तीनों घायल व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक थे, जिन्हें तब गोली मारी गई जब वे नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे. एक अधिकारी ने कहा कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से एक की मौत हो गई. सीपीएम ने दावा किया है कि उसके कार्यकर्ता मनसूर अली की मौत गोली लगने से हुई है.

राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे टीएमसी का हाथ है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में अभी टीएमसी के गुंडों द्वारा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों पर गोलियां चलाई गई हैं. वाम-कांग्रेस समर्थक नामांकन दाखिल करने के लिए ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे.’ आपको बता दें कि बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं.

 

सत्तारूढ़ टीएमसी ने लेफ्ट कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में लगभग 75,000 सीटों के लिए मतदान 8 जुलाई को होगा और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए राज्य में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती के खंडपीठ के आदेश के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक समीक्षा याचिका दायर करने की तैयारी कर रहा है. एसईसी उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ से संपर्क करेगा जिसमें मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य शामिल हैं.

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसी खंडपीठ ने पहले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश पारित किया था. बुधवार शाम तक एसईसी ने सेंट्रल फोर्सेज की तैनाती पर कोई फैसला नहीं लिया था. हालांकि, अब एक समीक्षा याचिका के साथ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के फैसले के बाद, विपक्षी दलों ने ग्रामीण नागरिक निकाय चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में राज्य निर्वाचन आयोग की ईमानदारी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बंगाल बीजेपी ने एसईसी से यह स्पष्टीकरण मांगा है कि वह राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती पर कोई निर्णय लेने में अनिच्छुक क्यों है.

 

NEWS SOURCE : news18

CPM worker's death faridabadnews faridabadnews24 ruckus is not stopping in Bengal! Now 3 supporters of Congress-Left were shot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.