
फरीदाबाद : फरीदाबाद में हरियाणा के चुनाव केम्पेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तवंर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह फ़रीदाबाद के जिला अध्यक्ष हरिंद्र भाटी द्वारा रखा गया ।इस मौके पर राजकुमार,विनोद भाटी,भोपाल कश्यप, महेश चंद हरसाना,चंद्रपाल,हरिदत्त शर्मा,नीरज,सतीश चंदीला,प्रवेश मेहता,संतोष यादव,हरिंद्र भाटी,पंडित राजेंद्र शर्मा,राकेश भड़ाना,नरेंद्र चौधरी,रिंकू सैलानी,जय भारत ,बलवंत सिंह,मुस्तकीन,सहित सैकड़ो वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्रांतिकारी साथियों का राष्ट्रीय संघठन नेतृत्व व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान डॉ अशोक तंवर ने किया।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू है और दोनों ही पार्टी की जनता में चर्चा है
कि कांग्रेस सरकार में बिना भ्रस्टाचार के कोई काम नही होता था और भाजपा राज में ये भ्रस्टाचार कई गुना हो गया लेकिन आम जनता आम आदमी पार्टी के बारे में जनता कहती है कि केजरीवाल फ्री बिजली,फ्री पानी,फ्री शिक्षा और निशुल्क इलाज के ब्यवस्था करते है।प्रवासी नेता और पूर्व विधायक प्रत्यासी एन आईटी 86 विधानसभा से संतोष यादव ने कहा कि अगर आप अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हो तो एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार चुनें।और भाजपा कांग्रेस मुक्त हरियाणा बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए।
देखें वीडियो
https://fb.watch/lgZa2FlYEy/?mibextid=RUbZ1f
