
फरीदाबाद। पृथला क्षेत्र के गदपुरी टोल प्लाजा पर आयोजित होने वाली भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने सेक्टर-81 स्थित अपने कार्यालय से वाहनों के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दर्जनों वाहनों में सैकड़ों लोग पूरे जोर और उत्साह के साथ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिंदाबाद, कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद ,देवेन्द्र चौधरी ज़िंदाबाद, भाजपा पार्टी ज़िंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया।
