Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भांडा फूटा तो महिला को मिली ऐसी सजा, 24 साल की Job में 20 साल मनाई छुट्टियां

भांडा फूटा तो महिला को मिली ऐसी सजा, 24 साल की Job में 20 साल मनाई छुट्टियां

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Italy worst employee: टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता अपने आप में अनोखा होता है. अच्छा टीचर बच्चों की कमजोरी दूर करके उन्हें कामयाब बनाता है. टीचर और स्टूडेंट के बीच बॉन्डिंग की कभी कभार ऐसी शानदार मिसाल देखने को मिलती हैं कि लोग बस हैरान रह जाते हैं. जैसे किसी सरकारी स्कूल के टीचर के ट्रांसफर की खबर आती है तो कुछ स्कूलों में न सिर्फ बच्चे बल्कि पूरा गांव उस टीचर को विदाई देने जाता है. हिंदुस्तान में तो कुछ टीचर ऐसी भी हुई हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर यानी रिटायरमेंट के दिन तक कभी कोई छुट्टी नहीं ली. इन बातों से इतर इटली (Italy) की एक टीचर 24 साल की नौकरी में 20 साल कॉलेज ही नहीं गई थीं.

 

छात्रों के भविष्य को किया बर्बाद

‘द मिरर’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल की टीचर सिनजियो पाओलिना डी लियो को लिट्रेचर और फिलॉसफी पढ़ाने के लिए रखा गया था. शुरुआत में उन्होंने कुछ दिन लगातार पढ़ाया फिर वो बच्चों की तरह खुद स्कूल से बंक मारने लगीं. रोकटोक होने लगी तो बीमारी का बहाना बनाया. टीचर अक्सर बीमारी या फैमिली प्रॉब्लम का बहाना मारकर छुट्टी ले लेती थीं. उन पर ये आरोप भी लगा है कि वो छात्रों की पढ़ाई में कोई खास रुचि नहीं लेती थीं. कई बार तो वो कुछ नया सीखने के लिए कॉन्फ्रेंस में जाने का बहाना कर गायब रहती थीं.

 

‘इटली की सबसे खराब कर्मचारी’

कुछ दिन पहले भी वो बीमारी के नाम पर छुट्टी पर थीं लेकिन एक बीच पर घूमती और मस्ती करती पाई गई थी. जब पकड़ी गईं तो नौकरी चली गई. हालांकि बीस साल तक छुट्टी पर रहना और इस दौरान पूरी सैलरी लेते रहना लोगों को हजम नहीं हो रहा है. इस टीचर पर आरोप है कि उसकी वजह से देश के कई बच्चों के फ्यूचर पर बुरा असर पड़ा. ये टीचर 24 साल तक छात्रों का जीवन बर्बाद करती रही. अब इस टीचर को ‘इटली का सबसे खराब कर्मचारी’ (worst employee in Italy) बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

उनके व्यवहार को लेकर स्टूडेंट्स ने भी उनकी शिकायत की थी. आखिरकार उन्हें 22 जून को उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. मैडम भी जिद्दी थीं इसलिए अपनी काबिलियत और तीन-तीन डिग्रियां होने का हवाला देते हुए कोर्ट पहुंच गईं. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया वो इस जॉब के लिए अनफिट थीं. मैनेजमेंट ने कोर्ट में बताया कि वो 20 साल तक छुट्टियों पर रहीं और अक्सर बिना किसी को सूचना दिए तब उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकालने का आदेश दिया गया.

NEWS SOURCE : zeenews

celebrated 20 years of holidays in 24 years of job faridabadnews faridabadnews24 Woman got such a punishment when the hoax broke out
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

SBI Recruitment 2026: जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई? एसबीआई में एंट्री का मौका, 7150 पदों पर वैकेंसी

May 20, 2026

Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

April 20, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.