Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिला कैदी ने परिवार से बयां किया दर्द, ‘जेल में कपड़े उतरवाकर अधिकारी बनाती है वीडियो…’,

महिला कैदी ने परिवार से बयां किया दर्द, ‘जेल में कपड़े उतरवाकर अधिकारी बनाती है वीडियो…’,

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल अंबिकापुर में कथित तौर पर महिला कैदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत एक युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल के अधीक्षक से शिकायत की है. युवक का कहना है कि पिछले 6 माह से उसकी मौसी एक मामले में केंद्रीय जेल में बंद है. उसने वहां की आंखों देखी अपनी बहन और जीजा से कही है. शिकायत करने वाले युवक ने बताया कि वो और उसका परिवार मौसी से मिलने समय-समय पर सेंट्रल जेल जाता है. मौसी ने बताया है कि जेल में तैनात एक महिला अधिकारी और महिला जेल प्रहरी को हर महीने पैसे देने होंगे. अगर, किसी महिला कैदी द्वारा पैसे देने से मना किया जाता है तो उनके साथ अमानवीय व्यवहार होता है.

 

‘मोबाइल से वीडियो भी बनाती हैं महिला अधिकारी’

इतना ही नहीं अधिकारी और जेल प्रहरी महिला नंबरदारों से कैदियों के कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करती हैं. यही नहीं, महिला अधिकारी इसका अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाती है. इसके बाद कहती है कि ये वीडियो उसके विपक्षियों को भेज देंगी.

 

‘ऐसा उसके साथ न हो, इसलिए हर महीने पैसे देने पड़ेंगे’

युवक का दावा है कि मौसी ने बताया कि ऐसा उसके साथ न हो, इसलिए उन्हें भी हर महीने पैसे देने पड़ेंगे. तभी वो जेल में शांति से रह पाएगी और ठीक-ठाक खाना मिल पाएगा. शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी मौसी से जो गुनाह हुआ है उसकी सजा तो उसे मिलेगी.

 

‘रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी’

मगर, जेल में महिला कैदियों से ऐसा कृत्य मानव अधिकार का उल्लंघन है. उसने मामले की जांच की मांग की है. युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

NEWS SOURCE : aajtak

'Officer makes video by taking off clothes in jail...' faridabadnews faridabadnews24 Female prisoner told the pain to the family
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.