Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पैसे खत्म होते ही प्यार का अंत, जेब में 1000 रुपये और गर्लफ्रेंड को भगा ले गया प्रेमी

पैसे खत्म होते ही प्यार का अंत, जेब में 1000 रुपये और गर्लफ्रेंड को भगा ले गया प्रेमी

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान परवान चढ़े प्यार का एक हजार रुपये खत्म होते ही अंत हो गया। मुजफ्फरपुर में दिघरा नहर पुल के पास एनएच-28 किनारे बने मंदिर से प्रेमी और प्रेमिका को सदर थाना की पुलिस ने पकड़कर उन्हें परिजन के हवाले कर दिया। सीतामढ़ी की युवती को सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर के युवक से प्रेम हुआ। उसने कॉल कर प्रेमी को सीतामढ़ी के नानपुर मिलने के लिए बुलाया। पॉकेट में एक हजार रुपये लेकर प्रेमिका से मिलने प्रेमी बाइक से मंगलवार शाम करीब चार बजे नानपुर पहुंचा। वहां प्रेमिका ने साथ में चलने की जिद पकड़ ली। उसने कहा कि अब वह लौटकर अपने घर नहीं जाएगी। प्रेमी उसे बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरपुर की ओर चल दिया।

 

रास्ते में पुलिस ने बगैर हेलमेट के पकड़ा तो 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ा। अब प्रेमी के पास 500 रुपये ही बचे। इसमें से उसने 300 रुपये का पेट्रोल ले लिया। शहर पहुंचने पर दोनों ने 200 रुपये का नाश्ता किया। इसके बाद दोनों बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे कि दिघरा नहर पुल के पास एनएच-28 पर पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों एनएच-28 किनारे बने मंदिर के पीछे चादर बिछाकर सो गए। इस दौरान सदर थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। लावारिस बाइक देखकर छानबीन के लिए रुकी तो मंदिर के पीछे युवक-युवती मिले। पूछताछ शुरू हुई तो दोनों ने घर से भागने की बात स्वीकार की।

 

सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नानपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि परिजन ने युवती के गायब होने के संबंध में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और बुधवार सुबह दोनों के परिजन थाने से उन्हें बॉन्ड भर कर ले गए।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

1000 rupees in pocket and lover drives away girlfriend faridabadnews faridabadnews24 Love ends as soon as money runs out
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.