
फरीदाबाद: सेक्टर-12 के कन्वेंशन हॉल में स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि अधिकारियों के स्तर से उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही।

फरीदाबाद: सेक्टर-12 के कन्वेंशन हॉल में स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि अधिकारियों के स्तर से उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने संवाद में मौजूद लाभार्थियों से कहा कि पीएम मोदी के दिल्ली में बटन दबाते ही लाभार्थियों को सीधा खाते में एक-एक पैसा मिल रहा है। 2014 में 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया जिसके तहत अब तक 9 सालों में लगभग 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। इस योजना पर 88 हजार करोड़ रुपये की धनराशि से ज्यादा खर्च की गई, जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। वहीं फरीदाबाद शहर में 19000 से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर घर नल योजना का शुभारंभ भी किया है।
इस योजना के तहत अब देश के हर घर में नल होगा जिसके अंदर पीने का स्वच्छ पानी देश के नागरिकों को प्राप्त होगा। इस योजना पर लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ की धनराशि खर्च होगी। गरीब व्यक्तियों के लिए मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से देश के गरीब तबके के लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस योजना का लाभ अब तक लगभग 50 करोड़ लोगों को मिला है। पूरे देश भर में लगभग साढे 4 करोड़ लोगों ने इस योजना के माध्यम से इलाज करवाया है।
NEWS SOURCE : livehindustan
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
