Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, फरीदाबाद के तिरखा कालोनी में

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, फरीदाबाद के तिरखा कालोनी में

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बल्लभगढ़: तिरखा कालोनी में एक युवक ने पत्नी से मतभेद के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से इस दुनिया से जा रहा हूं। मेरे चेहरा को पत्नी और परिवार के किसी भी सदस्य का न दिखाएं। सिर्फ मेरी बेटी को ही दिखाएं।

पत्नी के साथ चल रहा था विवाद
मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय गोविंद की शादी पांच वर्ष पहले टिकावली गांव से की गई थी। वह पहले अपने परिवार के साथ तिरखा कालोनी में रहता था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने लगा। उसके और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

डेढ़ महीने पहले बच्ची को दिया जन्म
उसकी पत्नी ने डेढ़ महीने पहले बच्ची को जन्म दिया। एक महीने तक तो पत्नी बच्ची को लेकर ससुराल में रही। फिर अपने मायके टिकावली गांव चली गई। गोविंद आईएमटी में किसी उद्योग में नौकरी करता था। छुट्टी होने के बाद वह अपने कमरे पर तिरखा कालोनी में चला गया। रात को कूलर चलाकर सोया था।

फांसी लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट
उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह दूसरे किरायेदारों ने खिड़की से झांक कर देखा, वह फांसी पर लटका हुआ था। इसके बारे में महाराजा अग्रसेन पुलिस चौकी को सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है गोविंद ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपना चेहरा पत्नी व परिवार के किसी भी सदस्य को दिखाने से मना किया। चेहरा सिर्फ डेढ़ महीने की बच्ची को दिखाने के लिए कहा है। आत्महत्या करने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।

 

NEWS SOURCE : jagran

 

Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Youth commits suicide by writing suicide note in Tirkha Colony
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.