Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा- मिठाइयां महंगी हो गईं हैं, सपा कार्यकर्ताओं ने टमाटर जैसा केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का बर्थडे

कहा- मिठाइयां महंगी हो गईं हैं, सपा कार्यकर्ताओं ने टमाटर जैसा केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का बर्थडे

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में शनिवार को खासा जोश देखने को मिला। इसी कड़ी में वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन पर टमाटर जैसा केक काटा और लोगों के बीच टमाटर बांटे। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि वे मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन ‘मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं।’ बता दें कि अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 को हुआ था और वह शनिवार को 50 साल के हो गए।

‘हम टमाटर की चटनी के साथ चपाती खाते हैं’

सपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘हम हमेशा अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस बार महंगाई चरम पर है। हम मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं। टमाटर की कीमत 120 रुपये किलो है। हमारे गांवों में, हम टमाटर की चटनी के साथ चपाती खाते हैं, लेकिन वह भी हमारी थाली से छीनी जा रही है। इसलिए, हम टमाटर बांट रहे हैं और टमाटर जैसा केक भी काट रहे हैं।’

सीएम योगी ने अखिलेश के बर्थडे पर किया ट्वीट
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।’ बता दें कि योगी आदित्यनाथ 2017 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश की ही हार के बाद मुख्यमंत्री बने थे।

बसपा सुप्रीमो मायवती ने भी दी जन्मदिन की बधाई
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा,’समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं।’ 4 बार लोकसभा सदस्य रह चुके अखिलेश करहल से विधायक हैं और वर्तमान में यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वह 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे और 2012 से 2018 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Said- Sweets have become expensive SP workers celebrated Akhilesh Yadav's birthday by cutting tomato-like cake
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.