Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो वायरल, सड़क किनारे बैठे शख्स पर दबंग करने लगा पेशाब..

वीडियो वायरल, सड़क किनारे बैठे शख्स पर दबंग करने लगा पेशाब..

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sidhi Viral Video: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दबंग को सड़क किनारे बैठे शख्स पर पेशाब करते देखा जा सकता है. पहले खबरें आ रही थीं कि आरोपी शख्स नशे में धुत था और उसने मानसिक तौर पर कमजोर व्यक्ति पर पेशाब करने लगा. कहा यह भी जा रहा था कि आरोपी सीधी जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि है. बहरहाल वीडियो पर एक्शन लेते हुए खुद सीएम शिवराज सिंह चौहाने ने आरोपी पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है, साथ ही उसपर एनएसए लगाने के लिए भी कहा.

खबरें सामने आई थीं कि वायरल वीडियो में दिख रहा आरोपी शख्स भाजपा विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है. यह वीडियो करीब 9 दिन पहले का बताया जा रहा है. मामले पर विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट किया है. विधायक ने लिखा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस व्यक्ति से मेरा कोई लेना देना नहीं है और ना ही वह मेरा विधायक प्रतिनिधि रहा है.

मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है…

मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 4, 2023

इस पूरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सख्त नजर आ रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके लिखा कि सीधी का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. मैंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं. अपराधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उसपर NSA भी लगाया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए सीधी जिले के बेहारी पुलिस थाना में प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) भी लगाई गई है. वायरल वीडियो पर ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है. आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है.

प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।
आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश…

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 4, 2023

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Pravesh Shukla Sidhi News the person sitting on the roadside started urinating. The video went viral Urine On Tribal Youth Viral Video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.