Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हकीकत जान रह जाएंगे हैरान, रिक्शा चलाने वाले का 2 माह का टर्न ओवर 6 करोड़ 67 लाख

हकीकत जान रह जाएंगे हैरान, रिक्शा चलाने वाले का 2 माह का टर्न ओवर 6 करोड़ 67 लाख

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के कछौना के रहने वाले एक ई रिक्शा चालक का दो माह का टर्न 6 करोड़ 67 लाख रुपये है. जबकि वह अपने ई रिक्शा में खराब हुई बैटरी बदलवाने के लिए लोन लेने के लिए परेशान है और भटक रहा है. लेकिन बैंक में लोन के लिए अप्लाइ करने से पहले उसको नहीं पता था कि उसका 2 माह का टर्न ओवर 6 करोड़ 67 लाख रुपये है. आइये आपको बताते हैं फ्रॉड के इस चौंका देने वाला मामले के बारे में.

हैरान और परेशान कर देने वाली यह घटना कछौना कोतवाली इलाके के कस्बा कछौना के तिलक नगर निवासी अमन कुमार राठौर के साथ घटी. अमन कुमार राठौर कस्बा कछौना में अपना ई रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करता है. कुछ दिनों से उसके ई रिक्शा की बैटरी खराब है जिसे बदलवाने के लिए वह काफी परेशान है. इसके लिए उसने बैंक का रुख किया और बैंक कर्मचारियों से बात की.

बैंक कर्मचारियों ने उससे आइटीआर मांगा. 50 हजार के लोन के लिए वह आईटीआर दाखिल करने के लिए जब जन सेवा केंद्र पर गया और जनसेवा केंद्र संचालक ने जब उसका आइटीआर भरने के लिए आवेदन किया तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं. क्योंकि अमन कुमार राठौर के नाम से लगभग 6 करोड़ 67 लाख का 2 माह का टर्न ओवर शो कर रहा था.

दिल्ली में राठौर ट्रेडर्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड है, जो कॉपर वायर व स्क्रैप का कारोबार करती है. इस कारोबार का रजिस्ट्रेशन अमन कुमार राठौर के नाम पर है और उसका आधार व पैन कार्ड इस कम्पनी के नाम से दर्ज है. अमन कुमार राठौर को जब यह पता चला तो वह हैरान रह गया.

दरअसल अमन कुमार राठौर बेरोजगार था और इसी बीच कस्बे का ही रहने वाले युवक सन्दीप कुमार से उसकी मुलाकात हुई. उसने अमन को रोजगार दिलाने के लिए उसका आधार और पैन कार्ड ले लिया. करीब 1 साल बीत चुके हैं वह बात भूल चुका था कि किसी ने उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड लिए हैं. लेकिन अब जब उसने अपने नाम पर इतना बड़ा कारोबार देखा तो वह परेशान हो गया. पीड़ित ने कहा है कि वह दिल्ली जाकर इस मामले की जांच कराएगा.

NEWS SOURCE : zeenews

Bank Loan faridabadnews faridabadnews24 Hardoi ITR rickshaw puller's turnover in 2 months is 6 crore 67 lakh You will be surprised to know the reality
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.