Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 800 रुपये में बेच दी बच्ची, दूसरी बेटी के जन्म से खुश नहीं थी महिला, पति को नहीं लगने दी भनक

800 रुपये में बेच दी बच्ची, दूसरी बेटी के जन्म से खुश नहीं थी महिला, पति को नहीं लगने दी भनक

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपनी दूसरी बेटी 800 रुपये में बेच दी। गरीब महिला ने दूसरी बेटी के जन्म से दुखी होकर, एक दंपति को अपनी आठ महीने की बच्ची 800 रुपये में कथित तौर पर बेच दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान मयूरभंज जिले के खुंटा की निवासी कारमी मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कारमी का पति तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसे घटना की जानकारी नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक, कारमी दूसरी बेटी के जन्म को लेकर कथित रूप से दुखी थी और उसे उसके (बच्ची के) पालन-पोषण की चिंता थी। इस बात का जिक्र उसने अपनी पड़ोसी माही मुर्मू से किया था। पुलिस का कहना है कि माही ने ही इस सौदे में बिचौलिए का काम किया और बच्ची के खरीददार का प्रबंध किया। सौदा तय होने पर कारमी ने आठ महीने की बच्ची को 800 रुपये में बिप्रचरणपुर निवासी फूलमणि और अखिल मरांडी को बेच दिया। जब बच्ची का पिता मुसू मुर्मू तमिलनाडु से लौटा और अपनी दूसरी बेटी के बारे में पूछा तो पत्नी ने दावा किया कि बच्ची मर गई। उसके पड़ोसी ने उसे बच्ची को बेचने के बारे में बताया। मुसु मुर्मू ने बच्ची का पता नहीं चलने पर सोमवार को खुंटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुसू की पत्नी, बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति और बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बात्तुला गंगाधर ने बताया कि महिला अपनी बच्ची को लेकर बाजार गई थी लेकिन अकेली वापस लौटी। उन्होंने कहा कि जब गांववालों ने बच्ची के बारे में पूछा तो कारमी ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बच्ची को दंपत्ति से वापस लेकर शिशुपालन घर (चाइल्डकेयर) भेज दिया है। उन्होंने कहा ”हमने इस मामले में शामिल मां सहित सभी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।”

 

NEWS SOURCE : livehindustan

did not let her husband know faridabadnews faridabadnews24 The girl was sold for Rs 800 the woman was not happy with the birth of a second daughter
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.