
उत्तराखंड के इस शहर में एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। व्हैट्सएप पर लड़की के वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल का खेल शुरू हुआ है। न्यूड वीडियो बनाकर पीड़ित युवक से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने ब्लैकमेल से तंग आकर कोतवाली में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। हल्द्वानी के गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से व्हाट्सएप कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की है।
पीड़ित ने कहा वह पहले ही 1.85 लाख रुपये दे चुका है। अब युवती के आत्महत्या करने की बात कहकर उससे पांच लाख रुपये और मांग रही है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने कहा 26 जून को उसे व्हाट्सअप पर अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई। बात होने के कुछ समय बाद एक अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया व्हाट्सएप कॉल करने वाली युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
वीडियो को यूट्यूब से हटाने के लिए 1.85 लाख रुपये देने पड़ेंगे। सामाजिक बदनामी के चलते उन्होंने रुपये दे दिए। अब आरोपी सुसाइड करने की बात कह रहा है। बताया युवती ने सुसाइड नोट पर मेरा नाम लिखा है। मामला रफा-दफा करने को पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया पुलिस जांच में जुट गई है।
NEWS SOURCE : livehindustan
