Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो वायरल, चोरी के शक में तालीबानी सजा? सागर में युवक को नंगा किया और फिर…

वीडियो वायरल, चोरी के शक में तालीबानी सजा? सागर में युवक को नंगा किया और फिर…

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सागर शहर में कुछ लोगों द्वारा एक नग्न व्यक्ति की पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर चोरी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और पाइप के टुकड़ों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आज ही उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह वीडियो मोतीनगर थाना क्षेत्र के तहत धर्मकांटा नामक स्थान के पास का लग रहा है।

मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ करने के बाद ही वीडियो और मामले के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आएगी। बता दें कि, पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश में ऐसे हमलों की जो क्लिप सामने आई हैं, उनमें सागर का वीडियो लेटेस्ट है। हाल ही में, एक वीडियो में एमपी के सीधी जिले में एक व्यक्ति को एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए दिखाया गया, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और उनके परिवार के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सामने आई एक अन्य घटना में 30 जून को शिवपुरी जिले के वरखड़ी गांव में दो दलित युवकों को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर इस संदेह पर पीटा गया था कि उन्होंने कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उनका वीडियो बनाया। वहीं, शुक्रवार को एक और वीडियो सामने आया जिसमें ग्वालियर में चलती गाड़ी में एक व्यक्ति की पिटाई की गई और उसे पैरों के तलवे चाटने के लिए मजबूर किया गया। घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को इंदौर जिले में एक नाबालिग सहित दो आदिवासी भाइयों को कथित तौर पर बंधक बनाने और सड़क पर झगड़े के बाद उनकी पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो गया।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Taliban punished on suspicion of theft? Stripped the young man in the sea and then... Video viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.