
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिर एक बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत ने हाल ही में पापाराजी से बातचीत के दौरान कहा कि वह एक और स्वयंवर करना चाहती हैं ताकि अपने बच्चों के लिए पिता तलाश सकें। राखी सावंत ने टमाटर के बढ़ते दामों पर भी चुटकी लेते हुए घर में टमामटर का पौधा लगाने और उसकी रखवाली करने की बात कही। राखी ने लगातार सुर्खियों में बने हुए उनके दोस्त लकी का भी जिक्र किया।
राखी सावंत चाहती हैं एक और स्वयंवर
राखी सावंत ने कहा, “तुम सबको मिलकर मेरा स्वयंवर पार्ट-2 लॉन्च करवाना चाहिए। कौन राखी सावंत के बच्चों का पिता बनना चाहेगा? मैं मां बनना चाहती हूं और अब मैं एक ऐसा पार्टनर तलाश कर रही हूं जो मेरे बच्चों का पिता बनना चाहे। तो चलो एक नया कॉन्टेस्ट शुरू करते हैं। मैं अब अपने बच्चों का पिता तलाश कर रही हूं।”
टमाटर के बढ़ते दामों पर राखी का तंज
राखी सावंत ने टमाटर के बढ़ते दामों पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह टमाटर की कीमतें बढ़ती जा रही हैं उन्हें ध्यान में रखते हुए अब वह अपने घर में खुद का टमाटर का पौधा उगाना चाहती हैं और उन्हीं से टमाटर तोड़कर खाना चाहती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत एक फोटोग्राफर से कहती नजर आईं कि रोज आकर मेरा टमाटर का पौधा चेक करते रहना कि कितने टमाटर उगे हैं। बाद में एक पापाराजी ने चुटकी लेते हुए कहा- आप बेच मत देना बाद में।
लकी सिंह के बारे में क्या बोलीं राखी सावंत?
लकी सिंह के बारे में सवाल किए जाने पर राखी सावंत ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करती हूं कि लकी सिंह के बारे में कुछ मत पूछो। वह मीडिया में नहीं आना चाहते हैं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहते हैं, इसलिए मैं अब लकी सिंह के बारे में कोई बात नहीं करूंगी। मालूम हो कि राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और लकी एक दूसरे के काफी क्लोज हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
