
faridabad: प्रवासी नेता वरिष्ठ समाजसेवी और एन आईटी 86 विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके संतोष यादव ने फ़रीदाबाद सहित अन्य राज्य के सैकड़ों युवा बच्चों का कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 9 जुलाई 2023 को तीसरा बैच ले जाकर जिसमे सैकड़ों बच्चों को बीटेक,नर्सिंग,बीफार्मा,डी फार्मा ,फिजियोथेरेपी,आंखों के डॉक्टर,रेडियोलॉजी ,एम बीए ,बीए एल एल बी ,एग्रीकल्चर कोर्स,एम टेक ,बीएड,एम एड,होटल मैनेजमेंट,फैशन डिजाइनर जैसे अन्य दर्जनों कोर्सों में निशुल्क दाखिला करवाया।संतोष यादव ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इनमें से ज्यादातर कोर्स 2 वर्ष,4 वर्ष,5 वर्ष के है जिनकी टोटल एडमिशन और ट्यूशन फीस लगभग तीन लाख,तो किसी कोर्स की 8 लाख या कई कोर्स की 6 लाख व 12 लाख के लगभग है जो सारी फीस सामाजिक संस्था ssg के माध्यम से भरवाई गई है

और छात्रों और अभिभावकों से एडमिशन और ट्यूशन फीस नही लिया गया है और न आगे कभी जीवन मे लिया जाएगा । यंहा तक कि प्लेसमेंट की भी अच्छी सुविधा है।यह सभी ऐडमिशन हरियाणा,राजस्थान,यूपी,नोयडा, पलवल,चंडीगढ़ के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में हुआ है,फ़रीदाबाद के सभी बच्चे सेठ अमरचंद वेलफ़ेयर सोसाइटी के माध्यम से गए।प्रवासी नेता संतोष ने कहा कि आप साथियों से निवेदन है कि इस अभियान को आगे भी पंहुचाया जाए ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे बढ़कर अपने देश को आगे बढ़ाने में अहम भागीदारी निभा सके।यह सुविधा सभी जाति,सभी धर्म और अमीर – गरीब व देश के किसी भी राज्य का हो या किसी भी राजनीतिक दल से सम्बंध रखने वाला परिवार हो सबके लिए है।आओ हम सब मिलकर देश के राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भागीदारी निभाएं।इस मौके पर सभी बच्चों को फ्री पढ़ाई का लेटर भी दिया गया।
