
फरीदाबाद: गांव बडौली पुल के पास बदमाशों ने बीके अस्पताल के एक कर्मचारी से दिन-दहाड़े मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान पीड़ित ड्यूटी समाप्त होने बाद अस्पताल से घर जा रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर बीपीटीपी थाना की पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तिगांव निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया है कि वह बीके अस्पताल में काम करते हैं। सात जुलाई को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे, तभी बडौली पुल के पास चार युवकों ने उन्हें रुकवाया, जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
