Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 30 करोड़ रुपए की लागत से होगा बड़खल विधानसभा के स्कूलों का नवीनीकरण : सीमा त्रिखा

30 करोड़ रुपए की लागत से होगा बड़खल विधानसभा के स्कूलों का नवीनीकरण : सीमा त्रिखा

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2023No Comments2 Mins Read

FARIDABAD  : बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण पर 30 करोड़ खर्च होंगे। बड़खल के विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़खल विधानसभा के लगभग 12 सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को देखते हुए उनके पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए बजट की मांग को पूरा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 30 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। श्रीमती सीमा त्रिखा ने बताया कि गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनएच 1 तिकोना पार्क, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 5, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांखरी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंखिर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़खल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 1 इसमें शामिल है।

पहले चरण में इन 6 स्कूलों का नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य 6 स्कूलों का नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 3 पहले से ही मॉडल संस्कृति स्कूल बना दिया गया है। वहीं, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 2 में प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत कार्य किए गए हैं। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी स्कूलों में कार्य किए जा रहे हैं। कमरों का निर्माण, बिल्डिंगो को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। सेंट्रल स्कूलों की तर्ज पर इनकी बिल्डिंगों को बनाया जायेगा और उसी प्रकार का माहोल यहां पर बच्चों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले चरण में बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्कूलों में नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सभी बच्चों को उच्च एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा यही प्रयास है कि पैसों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार जताया।

faridabadnews faridabadnews24 Schools of Barkhal Assembly will be renovated at a cost of Rs 30 crore: Seema Trikha
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.